लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Rape-Murder Case: इस फिल्ममेकर ने दिया घिनौना बयान, कहा- ‘महिलाओं को कंडोम रखना चाहिए और बलात्कारियों को सहयोग करना चाहिए’

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 4, 2019 17:10 IST

फिल्ममेकर ने लिखा- सरकार को ‘रेप विदआउट वायलेंस’ को लीगल कर देना चाहिए और लीगल करने के बाद इसे बढ़ावा देना चाहिए। 18 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को रेप के बारे में जागरूक करना चाहिए।

Open in App

सोशल मीडिया पर साउथ के फिल्ममेकर डेनियल श्रवण का एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर मामले पर चौंकाने वाला पोस्ट किया है। श्रवण ने लिखा है कि "महिलाओं को कंडोम रखना चाहिए और बलात्कारियों को सहयोग करना चाहिए।"

डेनियल श्रवण के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है लोग उन्हें गाली दे रहे हैं भला बुरा कह रहे हैं। इस पोस्ट को आप भी पूरा पढ़ेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। श्रवण ने फेसबुक पर अंग्रेजी में एक पोस्ट किया था जिसका हिंदी अनुवाद ये रहा...

"सरकार को ‘रेप विदआउट वायलेंस’ (रेप के बाद हिंसा या मर्डर न हो) को लीगल कर देना चाहिए और लीगल करने के बाद इसे बढ़ावा देना चाहिए। 18 साल से ज्यादा उम्र की लड़कियों को रेप के बारे में जागरूक करना चाहिए। लड़कियों को मर्दों की सेक्शुअल डिजायर को रोकना नहीं चाहिए। तभी रेप के बाद मर्डर रुकेंगे। ऐसा सोचना बेवकूफ़ी है कि वीरप्पन को मारने के बाद स्मग्लिंग रुक जाएगी। लादेन को मारने के बाद आतंकवाद रुकेगा।

ठीक इसी तरह ‘निर्भया एक्ट’ रेप के बाद हिंसा को कंट्रोल नहीं कर सकता। लड़कियों को 18 साल की उम्र के बाद सेक्स एजुकेशन देनी चाहिए। उन्हें साथ में कंडोम रखना चाहिए। आसान सी बात है। अगर पुरुषों की सेक्शुअल डिजायर पूरी हो जाएगी तो वो औरतों को मारेंगे नहीं। सरकार को कोई ऐसी स्कीम पास करनी चाहिए। तभी रेप के बाद मर्डर पर कंट्रोल होगा। समाज, महिला आयोग, और सरकार रेपिस्ट को निर्भया एक्ट, पेपर स्प्रे से डरा देती हैं। पुरुषों के सेक्शुअल डिजायर पूरे नहीं हो रहे। इसलिए वो मारने पर उतर आते हैं। उन्हें ऐसे खयाल आते हैं। बेहतर है लड़कियां ये चीज़ मान लें कि पुरुषों का सेक्स करने का मन करेगा।’

भारत में हैदराबाद गैगरेप मामले के बाद पहले से ही इतना माहौल गर्माया हुआ था और ये इन भाईसाहब ने ऐसा पोस्ट करके खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुआ और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे तो उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन इसका स्क्रीनशॉट अब तक वायरल हो रहा है।

पोस्ट को डिलीट करने के बाद फिल्ममेकर डेनियल श्रवण ने एक और एक नए मैसेज पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने कमेंट्स के लिए माफी मांगी। उन्होंने ये भी कहा कि वो अपनी फिल्म में एक विलेन के लिए डायलॉग्स लिखे थे और इन्हीं डायलॉग्स को उसने कमेंट्स में लिखा था और लोगों ने उसकी बात को गलत तरीके से समझा है। लेकिन सच क्या है ये तो जांच पड़ताल में पता चल ही जाएगा।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच