लाइव न्यूज़ :

ऋतिक रोशन ने जीता 'सेक्सिएस्ट एशियन मेल ऑफ 2019' अवॉर्ड, जानिए इस लिस्ट में और कौन-से भारतीय स्टार हैं शामिल

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 5, 2019 09:03 IST

यह घोषणा ब्रिटिश साप्ताहिक समाचार-पत्र ‘ईस्टर्न आई’ ने की है। यह समाचार पत्र हर साल ‘सेक्सिएस्ट एशियन मेल’ के लिए चुनाव करता है। इस साल इस रैंकिंग में ऋतिक रोशन पहले नंबर पर हैं।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन को दुनियाभर में उनकी एक्टिंग और लुक की वजह से पहचाना जाता है। उनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी मौजूद हैं। फिलहाल ऋतिक रोशन के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि उन्हें सेक्सिएस्ट एशियन मेल ऑफ 2019 अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

यह घोषणा ब्रिटिश साप्ताहिक समाचार-पत्र ‘ईस्टर्न आई’ ने की है। यह समाचार पत्र हर साल ‘सेक्सिएस्ट एशियन मेल’ के लिए चुनाव करता है। इस साल इस रैंकिंग में ऋतिक रोशन पहले नंबर पर हैं।ब्रिटिश साप्ताहिक समाचार-पत्र ‘ईस्टर्न आई’ हर साल दुनियाभर के फिल्म प्रशंसकों से वोट करवाता है साथ ही सोशल नेटवर्किंग साइटों पर चर्चाएं करवाता है और सालभर के व्यापक प्रभाव के आधारर पर ही किसी व्यक्ति का इस अवॉर्ड के लिए सिलेक्शन करता है।

आपको बता दें कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर शाहिद कपूर, तीसरे नंबर पर टीवी एक्टर विवियन डीसेना, चौथे नंबर पर टाइगर श्रॉफ और सातवें नंबर पर क्रिकेटर विराट कोहली हैं। 

मीडिया से बात करते हुए ऋतिक रोशन ने बताया कि "मैं उस हर व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने मुझे वोट दिया है। मैं लोगों को उनके देखने के तरीके से नहीं आंकता हूं। इसी तरह, मैं अपने आप को जिस तरह से देखता हूं, उसके अनुसार खुद को नहीं आंकता।’

ऋतिक रोशन ने कहा, ‘किसी व्यक्ति में आकर्षक चीज क्या होती है, वह उसकी कहानी, यात्रा और उसका तरीका होता है जिसके जरिये वह व्यक्ति अपने जीवन में विभिन्न स्थितियों से निपटता है। मेरे पात्रों के लिए एक निश्चित रास्ता तलाशना मेरे काम का एक हिस्सा है, जिसमें बहुत प्रयास और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।’

टॅग्स :ऋतिक रोशनशाहिद कपूरटाइगर श्रॉफविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस