War Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, जानें ताबड़तोड़ कमाई
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 3, 2019 08:26 IST2019-10-03T08:26:05+5:302019-10-03T08:26:05+5:30
वॉर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, ये इंतजार अब खत्म हो गया है। ये फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है। फिल्म फैंस को जमकर पसंद आ रही है

War Box Office Collection Day 1: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, जानें ताबड़तोड़ कमाई
ऋतिक रोशन और टाइग श्रॉफ की फिल्म वॉर 2 अक्टबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। वॉर ने सई रा नरसिम्हा राव को पीछे छोड़ते हुए साल की दूसरी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म को छुट्टी होने का पूरा फायदा मिला है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया की बेवसाइड से पहले दिन की कमाई के आंकड़े पेश कर दिए हैं। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर की वॉर ने पहले दिन 50 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म की पहले दिन की कमाई अपने आप में एक रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि फिल्म की ये कमाई केवल हिंदी वर्जन में है। अगर अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म की कमाई को मिलाया जाए तो फिल्म का कमाई 55 करोड़ हो गई है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है कि बहादुर जवान कबीर (ऋतिक रोशन) से। कबीर सेना का जबांज सिपाही है। लेकिन वह किन्हीं कारणों से अधिकारियों का दु्श्मन बन जाता है। ऐसे में करीब को रोकने के लिए आता है कर्नल खालिद (टाइगर श्रॉफ)। खालिद कोई और नहीं खुद कबीर का ही स्टूडेंट होता है। पहले तो दोनों की आंख मिचौली का खेल काफी देर तक चलता रहता है।
जो काफी रोमांचल और रहस्यमयी तरीके से चलता है। कहनी जिस तरीके से आगे बढ़ती है कई अलग अलग मोड़ आते जाते हैं। ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर देशभक्त कबीर दुश्मन क्यों बन जाता है। क्या खालिद अपने गुरू को रोक पाता है इन सब सवालों के जवाब थिएटर में मिलेंगे।