44 की उम्र में भी रितिक ऐसे रखते हैं खुद को फिट, नहीं करते अपनी डाईट से समझौता
By मेघना वर्मा | Updated: January 10, 2018 17:32 IST2018-01-10T09:52:51+5:302018-01-10T17:32:34+5:30
फिट बॉडी पाने के लिए और फिटनेस को बनाए रखने के लिए खूब पसीने भी बहाने पड़ते हैं।

44 की उम्र में भी रितिक ऐसे रखते हैं खुद को फिट, नहीं करते अपनी डाईट से समझौता
"दिल मेरा हर बार ये सुनने को बेकरार है.. कहो ना प्यार है।" ये लाइनें सुनते ही जिस रितिक रोशन की तस्वीर सामने आती है वो बहुत ही साधारण और पतला-दुबला सा एक्टर है जिसने अपनी एक्टिंग और डांस के दम पर पहली फिल्म में ही सबको अपना फैन बना लिया था। लेकिन समय के साथ रितिक ने न सिर्फ अपने अभिनय बल्कि अपनी फिटनेस से भी लोगों को अपना दीवाना बना दिया।
रितिक के तराशे हुए शरीर और एनर्जी लेवल को देखकर यकीन करना मुश्किल है कि उनकी उम्र 40 के पार है। दो बच्चों के पिता रितिक को ऐसी फिट बॉडी पाने के लिए और फिटनेस को बनाए रखने के लिए खूब पसीने भी बहाने पड़ते हैं। आज भी वह अपनी फिटनेस रूटीन में कोई कोताही नहीं बरतते।
आज रितिक रौशन के 44वें जन्मदिन पर हम आपको उनके फिटनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे रितिक के सुबह से रात तक का डाईट प्लान और जानेंगे की कैसे 44 की उम्र में भी ऋतिक आज इतने फिट है।
फिटनेस मंत्र
रितिक का फोकस शरीर की स्ट्रेंथ, स्टैमिना, एंड्योरेंस और फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने पर होती है।
वॉर्म-अप तकनीक
एक्सरसाइज शुरू करने से पहले रितिक लंजेस, और स्टूल के सहारे एक पैर से स्क्वॉट्स करके खुद को वॉर्म-अप करते हैं।
फिटनेस रिजीम
रितिक जब किसी खास रोल की तैयारी नहीं कर रहे होते हैं, तब वह मशहूर ट्रेनर क्रिस गेनथिन से फिटनेस ट्रेनिंग लेते हैं। सुबह में वह कार्डियो और सर्किट ट्रेनिंग करते हैं। वहीं, शाम में वह स्ट्रेंथ ट्रेनिंग लेते हैं।
बाइसेप्स और ट्राईसेप्स के लिए वह कॉन्सेंट्रेटेड कर्ल्स, स्ट्रेट आर्म डंबल पुलोवर, केबल एक्सटेंशन के 2-5 सेट करते हैं। कंधों के लिए वह फ्रंट रेज, साइड लैट्रल रेज, रिवर्स फ्लाई और मिलिट्री प्रेस के 8-15 सेट्स करते हैं। छाती और पीठ के लिए रितिक डंबल बेंच प्रेस, हैंड केबल पुल, डिक्लाइन डंबल फ्लाई और बेंट ओवर बारबेल एक्सरसाइज करते हैं। पैर को शेप में रखने के लिए ऋतिक एक्सटेंशंस लाइंग, लेग कर्ल्स, लेग प्रेस और स्क्वॉट्स के 2-5 सेट्स करते हैं।
रितिक की ऐसी होती है रोज की डाईट
रितिक को चॉकलेट, मफिन्स और कूकीस खाना बेहद पसंद है। खुद पर काबू करने के लिए उन्होंने मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट माराइका जॉन्सन की सलाह पर एक सख्त डाइट चार्ट तैयार किया जिसका वह ईमानदारी से पालन भी करते हैं।
नाश्ता:
4 अंडे का सफेद हिस्सा, 2 ब्राउन ब्रेड, प्रोटीन शेक, दूध-कोर्न्फ्लेक्स और फ्रेश फ्रूट्स।
लंच:
दो रोटी, हरी सब्जी, चिकेन ब्रेस्ट, दाल, सीजर सलाद, प्रोटीन शेक, 4 अंडे की सेंडविच और फल खाते हैं।
डिनर:
6 अंडों का सफेद हिस्सा, ब्राउन ब्रेड, आधा चिकेन या मछली और हरी सब्जी।
रितिक ये अपनी पूरी डाईट बांटकर, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में दिन में 6 बार खाते हैं। वर्कआउट के 45 मिनट बाद ही रितिक कुछ खाते हैं। दिन में वह 8 से 10 गिलास पानी पीते हैं।
साल 2012 में पीठ में चोट (स्लिप डिस्क) की वजह से रितिक ने बिस्तर पकड़ लिया था। इस दौरान वह सिगरेट पीने लगे थे। उनका वजन बढ़ गया। उनकी कमर करीब 37 इंच तक फैल गई। ठीक होते ही उन्होंने कड़ी मेहनत की और 10 हफ्तों में उन्होंने 10-।5 किलो वजन कम कर लिया था।
स्ट्रेस दूर करने के लिए रितिक सुबह जल्दी उठते हैं और वर्कआउट करते हैं। रितिक की मां पिंकी रौशन के हाथ से बना खाना बहुत पसंद है। किसी रोल के लिए खास ट्रेनिंग ना ले रहे हों तो डाइट चार्ट के साथ थोड़ी सी चीटिंग कर लेते हैं और ब्राउनीज, नाचोज और पिज्जा खाते हैं। 21 साल की उम्र में रितिक स्कोलियोसिस नाम की बीमारी का शिकार हुए थे। तब डॉक्टरों ने कहा था कि वह कभी डांस नहीं कर सकते हैं। मगर अपनी हिम्मत और मेहनत के दम पर वह आज ना सिर्फ देश के बेहतरीन डांसरों में गिने जाते हैं बल्कि आज उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर सफल मुकाम हासिल कर लिया है।



