लाइव न्यूज़ :

देर रात पूर्व मिस इंडिया उशीशी सेनगुप्ता के साथ हुई उत्पीड़न की घटना, सात हुए गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 19, 2019 08:39 IST

उशोशी सेनगुप्ता की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके  JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार देर रात जब उशोशी अपने काम से लौट रही थीं तो उन्होंने कैब ली।उत्पीड़न और हमले के आरोप में कल कोलकाता पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस उशोशी सेनगुप्ता के साथ कुछ मनचलों ने बदतमीजी की है। इस बात की जानकारी खुद उशोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोमवार देर रात जब उशोशी अपने काम से लौट रही थीं तो उन्होंने कैब ली।

उशोशी सेनगुप्ता की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके  JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं। उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ मनचले लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से टक्कर मार दी।

 इसके बाद सभी लड़के उशोशी सेनगुप्ता के कैब केे ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पीटने लगे। उशोशी सेनगुप्ता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'घटनास्थल के पास ही उन्हें एक पुलिस अधिकारी दिखा, उशोशी ने उससे लड़कों को रोकने के लिए बोला। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह उसकी नहीं बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घटना है।

 हालांकि उशोशी के बार बार गुजारिश करने पर पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया। लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकले। इसके कुछ समय बाद भवानीपुर पुलिस स्टेशन से दो अधिकारी आए, तब तक 12 बज चुके थे। इसके बाद उशोशी ने ड्राइवर से उन्हें और उनके सहकर्मी को घर छोड़ने को कहा और सुबह पुलिस स्टेशन चलने का फैसला किया।'

उत्पीड़न और हमले के आरोप में कल कोलकाता पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मॉडल और अभिनेता उशीषी सेनगुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कैब ड्राइवर से भी आरोपियों ने मारपीट की। आगे की जांच चल रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस