#MeToo: पूर्व प्रोड्यूसर यौन उत्पीड़न मामले में दोषी करार, दो मामलों में हुए बरी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 25, 2020 09:25 AM2020-02-25T09:25:34+5:302020-02-25T09:25:34+5:30
67 साल के हार्वे वेंस्टीन को 2006 में प्रोडक्शन से जुड़ी एक पूर्व सहयोगी मिमी हेली के साथ यौन उत्पीड़न और 2013 में नायिका जेसिका मान के साथ रेप करने का दोषी पाया गया था।
पूर्व हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हार्व वेंस्टीन को सोमवार को दोषी करार दिया गया है। हार्व को न्यूयॉर्क की एक ज्यूरी की ओर से यौन उत्पीड़न मामले में दोषी ठहराया गया हैं। लेकिन उनको कुछ गंभीर आरोपों से बरी भी कर दिया गया है। उन आरोपों के चलते वह जिंदगी भर जेल की हवा खा सकते थे। एक वक्त ऐसा था जब हार्व हॉलीवुड के फेमस निर्माताओं में से एक थे।
67 साल के हार्वे वेंस्टीन को 2006 में प्रोडक्शन से जुड़ी एक पूर्व सहयोगी मिमी हेली के साथ यौन उत्पीड़न और 2013 में नायिका जेसिका मान के साथ रेप करने का दोषी पाया गया था। यौन उत्पीड़न की सजा पर उन्हें 25 साल तक की जेल हो सकती है।
चौंकाने वाली बात ये है कि वेंस्टीन पर 80 से ज्यादा महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ऐसे में 5 महिलाओं और 7 पुरुषों की एक ज्यूरी ने 5 दिन तक विचार विमर्श करके निर्माता वेंस्टीन को थर्ड डिग्री रेप और फर्स्ट डिग्री आपराधिक यौन गतिविधि के मामले में दोषी पाया है।
इतना ही नहीं प्रोड्यूसर को ज्यूरी ने 2 मामलों से बरी भी कर दिया है।जिसमें जेसिका मान के साथ फर्स्ट डिग्री रेप का आरोप था।उन पर अभी भी दो महिलाओं के साथ रेप और यौन शोषण करने का मामला लॉस एंजेलिस में चल रहा है। लेकिन वेंस्टीन पर फर्स्ट डिग्री रेप यानी बलात्कार जैसे कई गंभीर मामलों में दोष सिद्ध नहीं हुए।