लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके इस एक्टर के पिता निकले कोरोना पॉजिटिव- BMC ने सील किया बंगला

By अमित कुमार | Updated: May 13, 2020 16:42 IST

इससे पहले बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी पिछले दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए थे। जिसके बाद उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपिता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर की।अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' के विलेन के रूप में फ्रेडी ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम करने वाले फ्रेडी दारूवाला मुश्किलों में हैं। फ्रेडी दारूवाला के पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उनके बंगले को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) द्वारा सील कर दिया गया है। अक्षय कुमार की फिल्म 'हॉलिडे : अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' के विलेन के रूप में फ्रेडी ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी। 

पिता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर की। इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा, 'मेरे पिताजी को पिछले कुछ दिनों से बुखार और शरीर में दर्द जैसे समस्याएं हो रही थी। मौसम के बदलाव के कारण हमने इसे हल्के में लिया, लेकिन जब हालात नहीं सुधरे तो हमने डॉक्टर को दिखाया। जांच कराने के बाद वह कोरोना वायरस पॉजिटिव निकले। डॉक्टर्स ने उन्हें घर में ही आइसोलेट रहने का सलाह दी।'

एक्टर ने अपने पिता को लेकर आगे कहा कि उन्हें पिता के आइसोलेट से कोई दिक्कत नहीं है। अस्पताल किसी जरूरतमंद के काम आ जाए, इस वजह से उन्होंने अपने पिता को घर में ही आइसोलेट  कर के रखा हुआ है। वह डॉक्टर के मुताबिक हर काम कर रहे हैं, जिससे उनके पिता जल्द ही स्वस्थ हो जाए। हालांकि, वह अपने 15 महीने के बेटे को लेकर चिंतित हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच