Hip-Hop कल्चर को समझना ज़रूरी, रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2026 23:21 IST2026-03-12T23:21:21+5:302026-03-12T23:21:56+5:30

दुनियाभर में रैपर अपने गानों में दूसरे कलाकारों या प्रतिद्वंद्वियों का जिक्र करते हैं, जिसे हिप-हॉप में क्रिएटिव एक्सप्रेशन और रैप बैटल की परंपरा के रूप में देखा जाता है।

Hip-Hop culture Understanding important Rapper Santy Sharma supports Badshah | Hip-Hop कल्चर को समझना ज़रूरी, रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन

photo-lokmat

Highlightsरैप म्यूज़िक में प्रतिस्पर्धा और एक-दूसरे का संदर्भ देना इस जॉनर का एक अहम हिस्सा है। जरूरी नहीं कि हर कलाकार को वीडियो के अंतिम कॉन्सेप्ट की पूरी जानकारी हो।

भारतीय रैपर Santy Sharma ने हाल ही में सोशल मीडिया पर चल रहे रैप म्यूज़िक विवाद के बीच साथी रैपर Badshah का समर्थन करते हुए हिप-हॉप कल्चर को लेकर अपनी बात रखी है। सैंटी शर्मा का कहना है कि भारत में अभी भी बड़ी संख्या में लोग रैप म्यूज़िक के वास्तविक स्वरूप और उसके कल्चर को सही तरह से नहीं समझते, जिसके कारण अक्सर गानों के लिरिक्स या वीडियो को लेकर विवाद खड़े हो जाते हैं। अपने बयान में उन्होंने कहा कि रैप म्यूज़िक में प्रतिस्पर्धा और एक-दूसरे का संदर्भ देना इस जॉनर का एक अहम हिस्सा है।

दुनियाभर में रैपर अपने गानों में दूसरे कलाकारों या प्रतिद्वंद्वियों का जिक्र करते हैं, जिसे हिप-हॉप में क्रिएटिव एक्सप्रेशन और रैप बैटल की परंपरा के रूप में देखा जाता है। शर्मा ने यह भी बताया कि कई बार किसी गाने का ऑडियो पहले रिकॉर्ड हो जाता है और म्यूज़िक वीडियो बाद में बनाया जाता है, इसलिए यह जरूरी नहीं कि हर कलाकार को वीडियो के अंतिम कॉन्सेप्ट की पूरी जानकारी हो।

सैंटी शर्मा के अनुसार भारत में हिप-हॉप कलाकारों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि श्रोताओं के बीच इस जॉनर को लेकर जागरूकता कम है। उन्होंने कहा कि अगर किसी गाने के लिरिक्स को लेकर आपत्ति होती है तो उन्हें बदला या अपडेट किया जा सकता है, लेकिन पूरी जानकारी के बिना किसी कलाकार को जज करना उचित नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे इसके लिए माफी चाहते हैं, लेकिन उनका उद्देश्य केवल रैप इंडस्ट्री की वास्तविकता को सामने रखना था। हाल ही में सैंटी शर्मा अपने कई बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अभिनेत्री और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Khushi Mukherjee के बोल्ड सोशल मीडिया पोस्ट्स पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसे कंटेंट का प्रभाव इंटरनेट का उपयोग करने वाले युवा दर्शकों पर पड़ सकता है।

इसके अलावा उन्होंने अभिनेता Manoj Bajpayee से जुड़ी फिल्म “घूसखोर पंडित” के टाइटल विवाद पर भी अपनी राय दी थी और कहा था कि फिल्म निर्माताओं को टाइटल चुनते समय सामाजिक और सांस्कृतिक संवेदनशीलता का ध्यान रखना चाहिए। मध्य प्रदेश के रतलाम में जन्मे सैंटी शर्मा एक इंडिपेंडेंट हिप-हॉप म्यूज़िक आर्टिस्ट के रूप में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

छोटे शहर से शुरुआत करते हुए उन्होंने हिप-हॉप इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई. Santy Sharma मध्य प्रदेश के पहले रैपर हैं। पिछले कई वर्षों में उन्होंने अलग-अलग स्टाइल के कई गाने रिलीज़ किए हैं और अपने दमदार लिरिक्स के लिए जाने जाते हैं।

साल 2025 में उन्होंने अपना पहला एल्बम “Reborn” रिलीज़ किया और इसके बाद फिल्म Housefull 5 के जरिए बॉलीवुड में भी डेब्यू किया, जहाँ उन्होंने एक एंथम रैप सॉन्ग लिखा और गाया। हाल ही में उनका नया गाना “I Don’t Care” भी रिलीज़ हुआ है, जो सोशल मीडिया और म्यूज़िक प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Web Title: Hip-Hop culture Understanding important Rapper Santy Sharma supports Badshah

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे