लाइव न्यूज़ :

पोर्नोग्राफी मामलाः राज कुंद्रा को नहीं मिली जमानत, 7 अगस्त को होगी जमानत अर्जी पर सुनवाई

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2021 16:05 IST

सरकारी वकील ने दलील दी कि मुंबई क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ हॉटशॉट और बॉली फेम ऐप पर आपत्तिजनक कंटेंट बनाने और स्ट्रीम करने के सबूत मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा की जमानत अर्जी की सुनवाई को 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया हैपोर्नोग्राफी केस के आरोप में राज कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैंसरकारी वकील ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर कई दलीलें पेश की

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की आज भी जमानत नहीं हो पाई। कोर्ट में उनकी जमानत की अर्जी दी गई थी जिसपर आज यानी 2 अगस्त को सुनवाई थी। लेकिन कोर्ट ने इसपर अगली सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी है। मामले की सुनवाई हुई और उसके बाद जस्टिस गड़करी ने राज कुंद्रा की जमानत अर्जी की सुनवाई को 7 अगस्त तक के लिए टाल दिया है।

गौरतलब है कि  अश्लील कंटेंट बनाने और ऐप द्वारा प्रसारित करने के आरोप में राज कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट जमानत अर्जी की सुनवाई अब 7 अगस्त को करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी वकील अरणा पाई द्वारा कोर्ट में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर एक के बाद एक कई दलील दी गईं।

सरकारी वकील ने दलील दी कि मुंबई क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ हॉटशॉट और बॉली फेम ऐप पर आपत्तिजनक कंटेंट बनाने और स्ट्रीम करने के सबूत मिले हैं। वकील अरणा ने कहा कि जांच तब शुरू हुई जब उमेश कामत ने राज कुंद्रा और रयान थोर्पे के खिलाफ कुछ तथ्यों का खुलासा किया। बता दें कि राज कुंद्रा की कंपनी के आईटी हेड हैं।

 

टॅग्स :राज कुंद्राशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच