54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने क्या सच में कराई लिप सर्जरी?

By भारती द्विवेदी | Updated: January 25, 2018 00:17 IST2018-01-24T22:59:07+5:302018-01-25T00:17:56+5:30

वहीं लिप सर्जरी की खबरों से श्रीदेवी ने इनकार किया है।

Has Sridevi got lip work done at the age of 54? | 54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने क्या सच में कराई लिप सर्जरी?

54 साल की उम्र में श्रीदेवी ने क्या सच में कराई लिप सर्जरी?

आजकल बॉलीवुड में श्रीदेवी से ज्यादा चर्चा उनकी बेटियों की होती है। खासकर उनकी बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर की, जो बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने जा रही हैं। लेकिन इस बार श्रीदेवी लाइमलाइट में आई हैं, वो भी अपने लिप सर्जरी को लेकर। हाल ही में श्रीदेवी डायरेक्टर अनुराग बासु के यहां सरस्वती पूजा में शामिल हुई थीं। जहां उनके चेहरे में काफी बदलाव देखने को मिला। श्रीदेवी की लिप कुछ ज्यादा ही फूले दिख रहे थे, जिससे उनकी चेहरे की खूबसूरती बिगड़ रही थी। इसके बाद से ही ये खबर आने लगी कि उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है।

लिप सर्जरी की खबरों को इनकार करते हुए श्रीदेवी ने कहा है- 'मैंने ऐसी कोई सर्जरी नहीं कराई है। मैं एक हेल्दी लाइफ जीती हूं, पावर योगा करती हूं, टेनिस खेलती हूं और संतुलित डाइट लेती हूं।'

बात ब्रेस्ट सर्जरी की हो या लिप सर्जरी बॉलीवुड अभिनेत्रियों अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ये सब कराने से पीछे नहीं हटती हैं। सर्जरी की मदद से कुछ हीरोइन अपना मनचाहा लुक पा लेती हैं। वहीं कुछ की खूबसूरती बिगड़ जाती है। श्रीदेवी के साथ भी ऐसा ही हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री ईशा गुप्ता की लिप सर्जरी की खबर आई थी। उससे पहले अनुष्का शर्मा को उनके लिप सर्जरी को लेकर काफी ट्रोल किया गया था।
 

Web Title: Has Sridevi got lip work done at the age of 54?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे