हरभजन सिंह दूसरी बार बनेंगे पिता, पत्नी गीता बसरा ने दी खुशखबरी, बेटी हिनाया के साथ तस्वीरें साझी कीं...
By सतीश कुमार सिंह | Published: March 14, 2021 05:34 PM2021-03-14T17:34:30+5:302021-03-14T20:17:44+5:30
अभिनेता गीता बसरा को दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह इस जुलाई में दूसरी बार पिता बनेंगे।
अभिनेत्री गीता बसरा और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने रविवार को बताया कि वे अपने घर में दूसरी संतान के आने की तैयारी कर रहे हैं।
बसरा (37) ने इंस्टाग्राम पर सिंह और अपनी चार वर्षीय बेटी हिनाया हीर प्लाहा के साथ तस्वीरें साझी कीं। तस्वीर में हिनाया एक टी-शर्ट थामे दिख रही हैं, जिसपर लिखा है, ''जल्द ही बड़ी बहन बनने वाली हूं।'' बसरा ने तस्वीर के साथ लिखा है, ''जल्द ही। जुलाई 2021''
गीता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति और बेटी हिनाया हीर प्लाहा के साथ कई तस्वीरों को साझा कीं, लिखा- "जल्द ही आ रहा है, जुलाई 2021।" 2015 में दोनों ने शादी की थी। 2016 में उनका पहला बच्चा हुआ था। गीता ने यह भी कहा कि हिनाया उनके और हरभजन के साथ समय बिताना पसंद करती हैं और ऑनलाइन क्लास में एक घंटे अटेंड करने के साथ पेंटिंग और कलरिंग भी सीख रही हैं।
Coming soon.. July 2021 ❤️ pic.twitter.com/LmCVs3qIy9
— Geeta Basra (@Geeta_Basra) March 14, 2021