बर्थडे स्पेशल: बोल्ड और बिंदास सोनम कपूर के 10 बयान, जिसने बॉलीवुड में हर किसी को चौंकाया

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 9, 2018 06:07 IST2018-06-09T06:07:13+5:302018-06-09T06:07:13+5:30

Happy Birthday Sonam Kapoor: सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाईलिश और बिंदास एक्ट्रेस में से एक हैं। सोनम कपूर ने अपनी करियर की शुरुआत  संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से की थी।

Happy Birthday Sonam Kapoor: Here 10 controversial and bold statement of sonam or lesser known fact | बर्थडे स्पेशल: बोल्ड और बिंदास सोनम कपूर के 10 बयान, जिसने बॉलीवुड में हर किसी को चौंकाया

बर्थडे स्पेशल: बोल्ड और बिंदास सोनम कपूर के 10 बयान, जिसने बॉलीवुड में हर किसी को चौंकाया

नई दिल्ली, 9 जून:  सोनम कपूर का आज जन्म दिन है। सोनम कपूर का जन्म  9 जून को मुंबई में ही हुआ था। सुपरस्टार अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाईलिश और बिंदास एक्ट्रेस में से एक हैं। सोनम कपूर ने अपनी करियर की शुरुआत  संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर शुरू किया था। इसके बाद संजय लीला भंसाली ने सोनम को अपनी अगली फिल्म 'सांवरिया' में लीड रोल का ऑफर दिया था। जिसके लिए सोनम ने अपना 35 किलो वजन कम किया था। 

'सांवरिया' सोनम कपूर की रणबीर कपूर के साथ डेब्यू फिल्म थी। सांवारिया के बाद सोनम दिल्ली-6, आयशा, आई हेट लव स्टोरी, थैंक यू, मौसम, प्लेयर्स, रांझणा, बॉम्बे टॉकीज, भाग मिल्खा भाग, बेवकूफियां, खूबसूरत, प्रेम रतन धन पायो, डॉली की डोली, पैडमैन, नीरजा और हालिया में रिलीज हुई फिल्म वीरे दी वेडिंग में अभिनय किया है। सोनम कपूर को  'नीरजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड भी मिल चुका है। 

हाल ही में सोनम ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी कर ली। दोनों 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिल्मों और स्टाइल, फैशन ऑइकन के अलावा सोनम अपने बेबाकपन और बिंदास अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। सोनम कपूर हमेशा किसी-न-किसी बयान को लेकर वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। तो आइए जानें सोनम कपूर के 10 ऐसे बयान, जिसने बॉलीवुड में हर किसी को चौंका दिया...।

1- सोनम ने बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय पर को दूसरी जनरेशन की आंटी कह दिया था। जिसको लेकर सोनम और ऐश के बीच तकरीबन 9 सालों तक फाइट चला। 

2- रणवीर कपूर के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। लेकिन उन्होंने रणवीर कपूर के ऊपर भी सवाल उठाए थे। सोनम ने कहा था, वह बिल्कुल सेक्सी नहीं लगते हैं। गर वो पोल्ल पर स्ट्रिप डांस करे तो शायद मुझे वो हॉट लगे!

3- सोनम कपूर ने भारत के फैशन इंडस्ट्री पर भी बयान दिया था। सोनम ने कहा था- भारतीय आदमियों को बिना गे हुए फैशन की समझ आती ही नहीं है। इस बयान के बाद सोनम की काफी आलोचना हुई थी। 

4- सोनम ने एक बार मीडिया को मिडल फिंगर दिखा दी थी। जिसके बाद उन्होंने कहा, मिडल फिंगर देश के युवाओं से संबंधित है।

5- सोनक्षी सिन्हा ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह एक फैशनेबल एक्ट्रेस हैं। जिसके बाद सोनम कपूर ने उन्हें फुलिश कह डाला था। 

6- दीपिका पादुकोण को लेकर भी सोनम कपूर  ने कहा था कि दीपिका के पास अपना कोई भी फैशन स्टाइल नहीं है। 

7- सोनम कपूर ने अपने एक बयान में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को टाइट कपड़े ना पहनने की सलाह दे डाली थी। 

8- कठुआ रेप पर बयान देते हुए सोनम कपूर ने कहा था, फर्जी देशवासियों और फर्जी हिंदुओं के कारण मैं शर्मिंदा और चकित हूं, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि ये मेरे देश में हो रहा है। 

9- सोनम कपूर ने एक रियलिटी शो में अपने ही भाई को उनकी गिर्ल्फ्रेंड्स को लेकर बयान दे डाला था। सोनम ने कहा उनके भाई की गर्लफ्रेंड ट्रेंडी या हॉट नहीं होती है! मतलब उन्हें उनसे भी अच्छी गर्लफ्रेंड मिल सकती है लेकिन उसको पता नहीं ऐसी ही लड़किया क्यों पसंद है, उसका तो टेस्ट ही खराब है!

10 सोनम ने एक बार सोशल मीडिया समीक्षक शोभा डे को '60 की अश्लील लेखक' बता दिया था। कहा था- वह पोर्न लेखिका लगती हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

Web Title: Happy Birthday Sonam Kapoor: Here 10 controversial and bold statement of sonam or lesser known fact

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे