कभी हॉट सीन तो कभी दाऊद के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही थी मंदाकिनी, आज हैं गुमनाम

By पल्लवी कुमारी | Published: July 30, 2018 07:42 AM2018-07-30T07:42:23+5:302018-07-30T07:42:23+5:30

मंदाकिनी के साथ शारजहां में मैच देखते दाऊद इब्राहिम की तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन मंदाकिनी ने इस पर कहा था वह उन्हें जानती हैं, नाही उनसे कोई कनेक्शन है। 

Happy Birthday Mandakini biography known fact | कभी हॉट सीन तो कभी दाऊद के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही थी मंदाकिनी, आज हैं गुमनाम

कभी हॉट सीन तो कभी दाऊद के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही थी मंदाकिनी, आज हैं गुमनाम

नई दिल्ली, 28 जुलाई: राजकपूर की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से रातों-रात स्टार बन गई थी मंदाकिनी। लेकिन अचानक उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा भी कह दिया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग और बोल्ड सीन ने उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से एक अलग लाइन में लाकर खड़ा कर दिया। फिल्म सुपरहिट रही जिसके बाद मंदाकिनी को एक बाद एक कई फिल्म के ऑफर्स आए। 

बचपन से था एक्टिंग का शौक

मंदाकिनी का आज जन्मदिन है। इनका जन्म 30 जुलाई 1963 में हुआ था। मंदाकिनी का परिवार ईसाई धर्म को मानता है। उसका सरनेम जोसेफ है। मंदाकिनी का असली नाम यास्मीन जोसेफ था। उनकी मां मुस्लिम थीं और पिता ईसाई। मंदाकिनी का जन्म मेरठ में हुआ था। मेरठ के साकेत और गोल मार्केट इलाकों में अब भी आपको वहां के काफी पुराने लोग इस बात को बतादेंगे कि मंदाकिनी यहां की सड़कों पर कैसे तेज रफ्तार से साइकिल चलाया करती थी। मंदाकिनी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था।

16 की उम्र में की पहली फिल्म

बॉलीवुड में मंदाकिनी की यात्रा बेहद छोटी रही। राजकपूर की 'राम तेरी गंगा मैली' उनकी पहली फिल्म थी। इस वक्त मंदाकिनी की उम्र 16 साल की थी।  जल्द ही उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। मंदाकिनी का कॅरियर तो छोटा था लेकिन काफी विवादों से भरा रहा। एक दौर था जब मंदाकिनी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हिरोइनों में से एक मानी जाती थी। मंदाकिनी ने फिल्म जोरदार से अपनी फिल्म करियर को खत्म कर दिया। मंदाकिनी ने इन फिल्मों के अलावा डांस-डांस, प्यार करके देखो, तेजाब और लोहा,  कहां है कानून जैसी फिल्मों में काम किया। 

दाऊद इब्राहिम के साथ था अफेयर

बॉलीवुड गलियारों में मंदाकिनी के बारे में उस वक्त ये अफवाह थी कि वह दाऊद इब्राहिम की प्रेमिका हैं। कुछ मैगजीन में तो यह तक छापा गया था कि वह दाऊद की पत्नी भी है। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को अफवाह बताया। बॉलीवुड की दाऊद के उपर आधारित फिल्मों में भी मंदाकिनी का जिक्र मिलता है। मंदाकिनी के साथ शारजहां में मैच देखते दाऊद इब्राहिम की तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन मंदाकिनी ने इस पर कहा था वह उन्हें जानती हैं, नाही उनसे कोई कनेक्शन है। 

शादी के बाद छोड़ दी फिल्में 

मंदाकिनी ने 1990 में डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर से शादी कर ली। ठाकुर 1970, 80 के दशक में मर्फी रेडियो के प्रिंट ऐड में नजर आते थे। इन दोनों के दो बच्चे हुए। बेटा रब्बील और बेटी राब्जे। रब्बील का 2000 में एक सड़क एक्सिडेंट में निधन हो गया। अब मंदाकिनी और उनके पति के साथ मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाते हैं। इसके अलावा मंदाकिनी तिब्बत योगा भी सिखाती हैं। 

अब जी रही हैं गुमनाम जिंदगी 

2000 के बाद मंदाकिनी को बहुत कम बार ही स्पॉट किया गया है। बेटा रब्बील के निधन के बाद मानों वह कई खो सी गई हैं। मंदाकिन अपने पति के साथ मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं। मंदाकिनी ना ही ज्यादा कोई फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं और ना ही बॉलीवुड की किसी पार्टी में देखी जाती हैं। 
 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Web Title: Happy Birthday Mandakini biography known fact

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे