लाइव न्यूज़ :

Happy Birthday Mahima Chaudhry: जब अभिनेत्री महिमा चौधरी के साथ हुआ था हादसा , 67 कांच के टुकड़े चुभे थे चेहरे में

By वैशाली कुमारी | Updated: September 13, 2021 12:08 IST

आज महिमा का 48 वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उस सच को जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसर्जरी के बाद डॉक्टर ने उनके चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले थेहादसे के दौरान से लेकर आखिर तक अजय देवगन के साथ महिमा रही

परदेस फिल्म की 'गंगा' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी को कोई कैसे भूल सकता है। अपने दौर में वह अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लेती थी लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ उसकी वजह से उनकी जिंदगी पूरी बदल गई। महिमा के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसे याद करके वह आज भी रो पड़ती हैं। आज महिमा का 48 वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको बताएंगे उस सच को जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं इस एक हादसे की वजह से महिमा का पूरा फिल्म करियर बर्बाद हो गया।

दरअसल महिमा चौधरी का एक बार कार एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट के बाद कोई उन्हें अस्पताल नहीं ले जा रहा था। जैसे तैसे वह अस्पताल पहुंची, वहां पहुंचने के बाद उनकी मां और अजय देवगन वहां पहुचे। महिमा ने उठकर आईने में जो अपना चेहरा देखा तो उनके होश उड़ गए। उनके पूरे चेहरे पर सिर्फ टांके ही दिखाई पड़ रहे थे। सर्जरी के बाद डॉक्टर ने उनके चेहरे से 67 कांच के टुकड़े निकाले थे। 

डॉक्टर ने सलाह दी थी कि महिमा को हादसे के बाद सूरज की रोशनी में नहीं आना है। उनका पूरा कमरा हमेशा अंधेरे में रहता था। ऐसा इसलिए किया गया ताकि उनके चेहरे पर कोई निशान ना रहे इसके लिए उन्हें रोशनी जिसमें यूवी किरणों होती हैं या किसी भी तरह की लाइट से उन्हें दूर रहना था। यहां तक कि वो खुद के चेहरे को भी नहीं देख पाती थी। 

इस घटना के बाद महिमा को फिल्मों से दूरी बनानी पड़ गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त अभिनेत्री के पास बॉलीवुड में कई सारी फिल्में थी। चेहरा खराब होने की वजह से उन फ़िल्मों को किसी और हीरोइन ने साइन कर लिया। महिमा के एक्सीडेंट में उनके चेहरे के साथ उनका करियर भी खराब कर दिया। 

हादसे के दौरान से लेकर आखिर तक अजय देवगन के साथ महिमा रही। अजय उनसे मिलने आते थे इतना ही नहीं अजय ने अपनी फिल्म में महिमा को काम भी दिया इसमें वहां एक गेस्ट  की तरह दिखाई दी। लेकिन इसके बाद महिमा हमेशा के लिए फिल्मों से दूरी बना ली।

टॅग्स :हैप्पी बर्थडेबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच