लाइव न्यूज़ :

Madhuri Dixit B'day Special: संजय दत्त ही नहीं इन एक्टर्स के लिए भी धड़क चुका है माधुरी दीक्षित का दिल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2019 07:18 IST

माधुरी दीक्षित का शादी से पहले बॉलीवुड के कई सारे एक्टर्स के साथ उनका नाम जुड़ा जाता था। उनके कई सितारों के साथ अफेयर की बहुत सारी बातें सामने आईं थीं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय दत्त के अलावा कई सितारों के साथ माधुरी के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहींएक्ट्रेस के लिंकअप की खबरें अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के साथ भी जोड़ी गईं

 बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है। माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को हुआ। माधुरी ने अपने दमदार अभिनय और अपने बहतरीन डांस से सबके दिल में अपनी एक नई जगह बनाई। माधुरी दीक्षित के डांस के फैंस जितने भारत में है उतने ही दूसरे देशों में भी हैं।

 माधुरी ने अब तक अपने फिल्मी करियर में दमदार और सुपरहिट फिल्में दी हैं। माधुरी का नाम कई बार उनके को-स्टार्स के साथ जोड़ा गया था। संजय दत्त, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ के साथ माधुरी का नाम जोड़ा गया है। माधुरी का शादी से पहले बॉलीवुड के कई सारे एक्टर्स के साथ उनका नाम जुड़ा जाता था। उनके कई सितारों के साथ अफेयर की बहुत सारी बातें सामने आईं थीं। आइए बताते हैं माधुरी के शादी के पहले के लिंकअप जिन्होंने जमकर बटोरीं सुर्खियां।

संजय दत्त

माधुरी और संजय ने कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। दोनों ने साजन और खलनायक जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक जमाने में पर्दे पर दोनों को फैंस जमकर पसंद करते थे। लेकिन आज भी लोग उनकी जोड़ी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। 90 के दशक में माधुरी और संजय के लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहा जाता है कि दोनों एक समय में शादी तक करना चाहते थे, लेकिन संजय के जेल जाने के बाद माधुरी ने उनसे दूरी बना ली थी।

अनिल कपूर

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने भी एक से बढ़कर एकक बेहतरीन फिल्में पर्दे पर पेश की हैं। 90 के दशक में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस जोड़ी ने राम-लखन और परिंदा जैसी सुपरहीट फिल्में दी हैं। लेकिन शादी शुदा अनिल कपूर के साथ माधुरी के अफेयर भी जमकर सुर्खियों में रहा। यह कहा जाता था कि उन दोनों का अफेयर चल रहा है। बॉलीवुड के गलियारों में यह चर्चा बनी हुई थी कि अनिल और माधुरी का अफेयर काफी लंबे समय तक चला था। लेकिन दोनों ने कभी इस बात पर कोई मुहर नहीं लगाई थी।

सलमान खान

अपने समय में  माधुरी ने सलमान के साथ भी एक से एक बेहतरीन फिल्में दीं।  फिल्म हम आपके हैं कौन रिलीज होने के बाद फैंस खुद चाहने लगे थे कि दोनों की शादी है। वहीं कहा भी जाता है कि उस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के करीब आने की काफी बातें सामने आईं थी।

जैकी श्रॉफ

जैकी श्रॉफ के साथ भी माधुरी के लिंकअप की खबरें खूब सामनेआईं। दोनों को लेकर खूब कहा गया कि शादी कर सकते हैं। यहां तक कि दोनों को कई अवार्ड फंक्शन में भी साथ देखा गया था।लेकिन खुद जैकी श्रॉफ ने माधुरी को केवल अपनी दोस्त बताया था।

मिथुन

श्रीदेवी के साथ मिथुन के इश्क के चर्चे हर किसी ने सुने हैं। लेकिन कहा जाता है कि माधुरी के साथ भी उनका अफेयर था। दोनों ने बहुत फिल्में तो साथ नहीं लेकिन फिर भी 90 के दशके पहले माधुरी और मिथुन के लिंकअप की खूब खबरें आईं।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबर्थडे स्पेशलसलमान खानसंजय दत्तअनिल कपूरमिथुन चक्रबर्तीजैकी श्रॉफ
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस