Yo Yo Honey Singh Birthday Special: यो यो हनी सिंह के इन 10 गानों के बिना आपकी बर्थडे पार्टी भी है अधूरी
By मेघना वर्मा | Updated: March 15, 2019 09:38 IST2019-03-15T07:23:45+5:302019-03-15T09:38:58+5:30
Honey Singh Birthday Special (यो यो हनी सिंह बर्थडे | यो यो हनी सिंह जन्मदिन | Yo Yo Honey Singh Birthday): ने फिल्म शकल पर मत जाना से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद हनी सिंह को 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से ख्याति मिली। उनके गाने लुंगी डांस लोगों की जुबान पर आज भी हैं।

यो यो हनी सिंह बर्थडे | यो यो हनी सिंह जन्मदिन | Yo Yo Honey Singh Birthday | Top Honey Singh Songs | यो यो हनी सिंह मोस्ट फेमस सांग्स
हनी सिंह एक ऐसा नाम हैं जिन्हें आज के समय में बच्चा-बच्चा जानता है। यो यो हनी सिंह आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने गानों और रैप से लोगों के दिलों और लोगों की पार्टी में जगह बनाने वाले हनी सिंह पहले सिर्फ एक रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट थे। धीरे-धीरे बॉलीवुड से उन्हें ऑफर आने लगे और बस एक समय ऐसा आया कि हनी सिंह के रैप ने पूरे यंगस्टर्स के बीच छा गए।
पंजाब के सिख परिवार में 15 मार्च 1989 को जन्मे हनी सिंह का बचपन का नाम हिरदेश सिंह था। ट्रिनीटी स्कूल से म्यूजिक सीखने के बाद हनी अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गए। हनी सिंह इंग्लिश से ज्यादा पंजाबी और हिंदी भाषा में रैप रना पसंद करते हैं। कॉलेज के फेस्टिवल और परफॉर्मेंस कर चुके हैं।
हनी सिंह ने फिल्म शकल पर मत जाना से अपना डेब्यू किया था। इसके बाद हनी सिंह को 2013 में आई फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस से ख्याति मिली। उनके गाने लुंगी डांस लोगों की जुबान पर आज भी हैं। बस इसके बाद हनी सिंह रुके नहीं। एक के बाद एक उनके जबजस्त गानों ने पूरी दुनिया में उन्हें पहचान दिला दी। हनी सिंह के बर्थडे पर सुनिए उनके टॉप 15 सॉग्स।
1. अंग्रेजी बीट दे
दीपिका पादुकोण, डायना और सैफ अली खान की फिल्म कॉकटेल का गाना अग्रेंजी बीट पर फुल पार्टी सॉग है। गाने के पहले बीट से ही आप पर ही मस्ती का मूड छा जाएगा। दीपिका इस गाने में बेहद खूबसूरत लगी हैं।
2. पार्टी ऑन माई माइंड
रेस 2 के इस गाने में जॉन के साथ सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और जैकलीन दिखाई दिए हैं। इस गाने में भी हनी सिंह के रैप ने अपना जादू चलाया है।
3. बर्थडे बैश
किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी हो या पब। हर जगह आपको ये गाना सुनने को मिल जाएगा। दिव्यांशु शर्मा के इस गाने पर आप डांस करने पर मजबूर हो जाएंगे।
4. चार बोतल वोड़का
रागिनी एमएमएस 2 के इस गाने नें हनी सिंह को सबसे ज्यादा पसंदीदा गाना कहा जा सकता है। इसमें हनी सिंह के साथ सनी लियोनी भी दिखाई दी हैं।
5. पार्टी ऑल नाइट
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म बॉस का ये गाना आज भी हर पार्टी और शादी, बारात में जरूर बजता। गाने की लिरिक्स के साथ अक्षय की एनर्जी इस गाने को और बेहतरीन बनाती है।
6. पार्टी विथ अ भूतनाथ
जो भूत के साथ भी पार्टी कर ले वो है हनी सिंह। जी हां अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म भूतनाथ का ये गाना भी बहुत फेमस हुआ था।
7. धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना
सोनम कपूर और ऋतिक रोशन के इस गाने ने रिकॉर्ड बना लिया था। हनी सिंह के इस गाने को यू-ट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाने का रिकॉर्ड बनाया था।
8. दिल चोरी
आखिरी साल आई फिल्म सोनू के टीटू के स्वीटी का ये गाना लोगों को काफी पसंद आया था।
9. ब्लू आईस
साल 2013 में आया हनी सिंह का ये गाना आज भी लोग गुनगुनाते दिख जाएंगे। गाने में हनी सिंह के गानों के साथ उनका डांस भी लोगों को काफी पसंद आया था।
10.आता माझी सटकी
सिंघम 2 के इस गाने ने भी बवाल मचा दिया था। लोगों को ये गाना इतना पसंद आया था कि इस गाने पर रिएलिटी शोज में लोगों ने परफॉर्मेंन्स दे डाली थी।