Happy Birthday Deepika Padukone: बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस का जन्म 5 जनवरी 1986 में हुआ था। फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को 10 सालों से ज्यादा का समय हो गया है और आज भी फैन्स पर उनका जादू बरकारार है।
हाल ही में पठान और जवान मूवी में दिखीं दीपिका के शानजार प्रदर्शन ने फैन्स को उनका दीवाना बना दिया। बॉलीवुड को कई हिट फिल्में देने वाली दीपिका पादुकोण के जीवन से जुड़ी कई ऐसी बाते हैं जो लोग नहीं जानते...
1- बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि दीपिका पादुकोण का जन्म भारत में नहीं बल्कि डेनमार्क के कोपेनहेगन में हुआ था।
2- दीपिका पादुकोण की पहली फिल्म ओम शांति ओम के जरिए उन्होंने पहली बार बड़े पर्दे पर नहीं आईं बल्कि इससे पहले वह हिमेश रेशमिया के म्यूजिक वीडियो 'नाम है तेरा' से स्क्रीन पर डेब्यू किया था। वहीं, जहां तक उनके 'सिल्वर स्क्रीन' डेब्यू की बात है, दीपिका दीपिका ने कन्नड़ 'ऐश्वर्या' से डेब्यू किया था।
3- हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं।
4- सिनेमा की चकाचौंध और पॉपुलैरिटी दीपिका को पहली बार तब मिली जब उन्होंने एक टूथपेस्ट ब्रांड के लिए मॉडलिंग की थी।
5- एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ वह बैडमिंटन खेलने में भी माहिर हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन भी खेल चुकी हैं।