रिलीज होते ही इतने करोड़ कमा सकती है रणवीर की 'गली बॉय', क्या टूट पाएगा 'सिंबा' का रिकॉर्ड?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2019 11:13 IST2019-02-13T11:13:56+5:302019-02-13T11:13:56+5:30
14 फरवरी को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय पर्दे पर रिलीज हो रही। इस फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर हर किसी की निगाहें हैं।

रिलीज होते ही इतने करोड़ कमा सकती है रणवीर की 'गली बॉय', क्या टूट पाएगा 'सिंबा' का रिकॉर्ड?
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय 14 फरवरी को पर्दे पर रिलीज हो रही है। क्रिटिक्श लेवल पर फिल्म के रिव्यू भी गए हैं। फिल्मों जमकर सराहना मिली है। ऐसे में अब फैंस के बीच फिल्म को लेकर जमकर उत्सुकता बढ़ गई है।
कितनी करेगी कमाई
फिल्म के ट्रेलर और गानों को मिलते जबरदस्त रेस्पांस को देखकर लगता है कि फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग ही कई रिकॉर्ड बना सकती है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खरा उतर सकती है। फिल्म बिजनेस के जानकार कहे जाने वाले गिरीश जौहर की मानें तो गली बॉय रिलीज के पहले ही दिन 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। क्योंकि उस दिन वैलेंटाइन है तो कयास है कि ये आंकड़ा फिल्म पा भी सकती है।
सिंबा का टूटेगा रिकॉर्ड
गली बॉय से पहले रणवीर सिंह रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा पर्दे पर रिलीज हुई थी। ये एक एक्शन फिल्म थी, लेकिन इस फिल्म ने पहले दिन 20.72 करोड़ की कमाई की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन शनिवार को 23.33 करोड़ व तीसरे दिन रविवार को 31.06 करोड़ की कमाई की। ऐसे में हर किसी की निगाह इस पर है कि क्या गली बॉय सिंबा रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ कल्कि केकलिन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 14 फरवरी को पर्दे पर रिलीज होगी।