लाइव न्यूज़ :

Gulabo Sitabo Review:मिर्जा और बांके की खट्टी-मीठी नोकझोंक को पेश करती है गुलाबो-सिताबो, पढ़ें रिव्यू

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2020 08:41 IST

Gulabo Sitabo Movie Review: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो आज यानी 12 जून को ऑनलाइन रिलीज हो गई है। जानें कैसी है शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन रिलीज हुई फिल्म गुलाबो सिताबोअमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना है लीड रोल में

कलाकार- अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, विजय राज़, बृजेंद्र काला, सृष्टि श्रीवास्तव आदि।निर्देशक- शूजित सरकारनिर्माता- रॉनी लाहिड़ी, शील कुमारस्टार- **1/2 (ढाई स्टार)

कोरोना काल में सिनेमाघरों की तालाबंदी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की बढ़ती लोकप्रियता के शोर-शराबे के बीच शूजित सरकार निर्देशित 'गुलाबो सिताबो' अमेज़न प्राइम वीडियो पर 200 देशों में 15 भाषाओं के सबटाइटल्स के साथ रिलीज़ हो गयी। लखनऊ के दो फुकरे मिर्जा और बांके की कहानी को निर्देशक सुजीत सरकार ने एक बेहद अनोखे अंदाज में पेश किया है। फिल्म एक हल्की-फुल्की कॉमेडी है, जो फैंस को जमकर पसंद आने वाली है।

क्या है फिल्म की कहानी

फ़िल्म की कहानी 78 साल के लालची, झगड़ालू, कंजूस और चिड़चिड़े स्वभाव के मिर्जा के आस पास घूमती नजर आती है। मिर्जा की जान उस हवेली में बसती है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि ये हवेली मिर्जा की बीवी फातिमा की पुश्तैनी जायदाद है। इसीलिए इसका नाम फातिमा महल है। मिर्जा लालची ही नहीं बहुत कमी निकालने वाला भी है। पैसों के लिए हवेली की पुरानी चीज़ों को चोरी से बेचता रहता है। उसे खुद से 17 साल बड़ी फातिमा के मरने का इंतजार है ताकि हवेली उसे मिल सके।

इस पुरानी हवेली में कई किराएदार रहते हैं, जिनमें से एक बांके रस्तोगी है। बांके (आयुष्मान खुराना) हवेली में रहता है, वह अपनी मां और तीन बहनों के साथ रहता है। वह केवल छठी तक पढ़ा है और आटा चक्की की दुकान चलाता है। बांके एक लड़की से प्यार करता है, शादी के लिए दबाव बना रही है। मिर्ज़ा, बांके को बिल्कुल पसंद नहीं करता। उसे परेशान करने के नए-नए तरीके ढूंढता है और हवेली से बेदखल करना चाहता है। दोनों में आए दिन बहस भी होती रहती है अब देखना होगा कि मिर्चा बांके को निकाल पाता है कि नहीं-

एक्टिंग

मिर्जा के लिए अमिताभ बच्चन को एक खास लुक दिया गया है। जिसमें लंबी नाक और ढीला कुर्ता खास है। उनको एक टिपिकल लुक दिया है। अमिताभ इस करैक्टर मे खुसे नजर आएंगे। अमिताभ ने फिल्म में बहुत ही शानदार एक्टिंग को पेश किया है। वहीं निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के बांके का किरदार निभाने के लिए आयुष्मान खुराना ने मैले-गुजले कपड़े पहने हैं। थोड़ा पेट निकाला है। आयुष्मान ने अपने उच्चारण को भी बदला है।

कैसी है फिल्म 

पीकू के अमिताभ बच्चन और विक्की डोनर आयुष्मान खुराना को अलग अलग निर्देशित करने वाले शूजित सरकार कहीं कभी कभी चूकते से भी नजर आए।  फिल्म पीकू और विक्की डोनर के मुकाबते कुछ कमजोर नजर आ रही है। हालांकि फिल्म आपका मनोरंजन जरुर करेगी।

टॅग्स :अमिताभ बच्चनआयुष्मान खुरानाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच