नोबेल विजेता मलाला पर बनी बायोपिक, इस दिन होगी रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 30, 2019 12:27 PM2019-12-30T12:27:14+5:302019-12-30T12:27:14+5:30

मलाला पर बनी फिल्म गुल मकई 31 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। खुद निर्माताओं की इस बात की जानकारी दी है।

Gul Makai: Nobel Prize winner Malala Yousafzai's biopic is all set to release on THIS date | नोबेल विजेता मलाला पर बनी बायोपिक, इस दिन होगी रिलीज

नोबेल विजेता मलाला पर बनी बायोपिक, इस दिन होगी रिलीज

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अब ये इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।

मलाला पर बनी फिल्म गुल मकई 31 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज होने वाली है। खुद निर्माताओं की इस  बात की जानकारी दी है। इस फिल्म का निर्देशन एचई अमजद खान कर रहे हैं।

वहीं फिल्म का निर्माण संजय सिंगला कर रहे हैं। इसे जयंतीलाल गडा एवं टेक्नो फिल्म्स पेश कर रहे हैं।एक्ट्रेस रीम शेख फैंस को मलाला के रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में दिव्या दत्ता, पंकज त्रिपाठी, अतुल कुलकर्णी एवं मुकेश ऋषि मुख्य भूमिका में हैं।

खबर के अनुसार गुल मकई मलाला युसुफजई परिवार की साहसिक यात्रा की कहानी है। कहानी उस वक्त की जब तालिबा ने 2009 में पाकिस्तान के स्वात घाटी पर कब्जा कर लिया था।वहां के लोगों पर शरिया कानून लागू कर दिया गया था।

मलाला युसुफजई पाकिस्तान की ऐक्टिविस्ट है जो वहां बचपन से महिला शिक्षा के लिए जागरुकता का काम कर रही थीं। 2014 में मलाला को शांति का नोबेल पुरुस्कार मिला था। 

Web Title: Gul Makai: Nobel Prize winner Malala Yousafzai's biopic is all set to release on THIS date

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे