अब फोन पर रास्ता बताएंगे अमिताभ बच्चन, गूगल मैप पर देंगे आवाज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2020 06:56 IST2020-06-12T06:56:44+5:302020-06-12T06:56:44+5:30
Amitabh Bachchan Voice for Google Maps: खबर है कि गूगल के साथ बात बन गई तो गूगल मैप में नेविगेशन के लिए अमिताभ बच्चन अपनी आवाज दे सकते हैं। अब तक न्यू यॉर्क के कैरन जेकब्सन नेविगेट कर रहे थे।

अब आपके घर का रास्ता बताएंगे अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
क्या आपने कभी गूगल मैप की मदद ली है? यदि हां, तो आपको पता ही होगा कि जब हमें किसी रास्ते के बारे में नहीं पता होता और हम गूगल मैप की मदद लेते हैं तब एक महिला हमें रास्ता बताने लगती हैं, लेकिन जल्द ही इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन की आवाज सुनने को मिल सकती है।
मिड डे की रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि हो सकता है कि गूगल अपने गूगल मैप के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज की मदद ले सकते हैं। बताया गया है कि अमिताभ से इस बारें में गूगल से बातचीत चल रही है। बता दें कि इस वक्त गूगल मैप नेविगेशन में न्यू यॉर्क के कैरन जेकब्सन की आवाज सुनाई पड़ती है। बताया जा रहा है कि चूंकि अमिताभ बच्चन की आवाज देश की सबसे अधिक लोकप्रिय आवाज में से एक है, इसलिए गूगल मैप इन्हें सब से बढ़िया ऑप्शन मान रहा।
अमिताभ इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'गुलाबो सिताबो' को लेकर भी चर्चा में हैं, जो इसी महीने की 12 तारीफ को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आनेवाले हैं।
