गोलमाल फैंस के लिए खुशखबरी, सिंबा के इस गाने में मिला फिल्म गोलमाल 5 का क्लू

By मेघना वर्मा | Updated: December 11, 2018 15:40 IST2018-12-11T15:40:06+5:302018-12-11T15:40:06+5:30

गाने के बीच में गोलमाल की टीम यानी तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी हैं।

Golmaal 5 in Rohit Shetty's next plan, Simmba this song hints at Golmaal 5 | गोलमाल फैंस के लिए खुशखबरी, सिंबा के इस गाने में मिला फिल्म गोलमाल 5 का क्लू

गोलमाल फैंस के लिए खुशखबरी, सिंबा के इस गाने में मिला फिल्म गोलमाल 5 का क्लू

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल और सीरिज के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जी हां सीरिज का पांचवा पार्ट यानी गोलमाल 5 आने वाली है इसके क्लू मिल गए हैं। रोहित की आने वाली फिल्म सिंबा के नए गाने में इसका क्लू मिल गया है। 

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा के गाने लड़की आंख मारे में इस बात का क्लू मिला है। गाने के बीच में गोलमाल की टीम यानी तुषार कपूर, अरशद वारसी, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े भी हैं। गाने के बीच में थोड़ी देर के लिए इन सभी एक्टर्स को लिया गया है। 

गाने के स्टेप में ही इस सभी एक्टर्स ने एक साथ कैमरे के सामने स्क्रीन पर एक साथ पांच उंगलियों को दिखाया है। या यूं कहें की पांच का साइन बनाया है। इसी के बाद से कयास लगाया जा रहा है कि सिंबा के बाद एक बार फिर डायरेक्टर रोहित शेट्टी फिल्म गोलमाल 5 पर काम करेंगे। जिसमें ये सभी एक्टर्स फिर से एक साथ नजर आएंगे। 

आपको बता दें सिंबा के नए गाने आंख मारें में रणवीर सिंह ने वापिस से अपना एनर्जी लेवल दिखाया है। सारा अली खान भ इस गाने में बेहद हॉट लगी है। सिंबा फिल्म सिंघम का सीक्वल है। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म को रोहित शेट्टी और करण जौहर ने बनाया है।  

Web Title: Golmaal 5 in Rohit Shetty's next plan, Simmba this song hints at Golmaal 5

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Simmbaस‍िंबा