नहीं रहीं फिल्म गोलमाल की 'रत्ना', दिग्गज अभिनेत्री मंजू सिंह का कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन, स्वानंद किरकिरे ने यूं दी श्रद्धांजलि

By अनिल शर्मा | Published: April 16, 2022 01:34 PM2022-04-16T13:34:50+5:302022-04-16T13:45:33+5:30

गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने शुक्रवार को ट्विटर पर मंजू सिंह के निधन की सूचना दी।

Gol Maal actress Manju Singh dies of cardiac arrest known for her rare show on Doordarshan | नहीं रहीं फिल्म गोलमाल की 'रत्ना', दिग्गज अभिनेत्री मंजू सिंह का कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन, स्वानंद किरकिरे ने यूं दी श्रद्धांजलि

नहीं रहीं फिल्म गोलमाल की 'रत्ना', दिग्गज अभिनेत्री मंजू सिंह का कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ निधन, स्वानंद किरकिरे ने यूं दी श्रद्धांजलि

Highlightsस्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह के निधन की सूचना देते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया हैस्वानंद ने बताया कि मंजू सिंह ही थीं जिन्होंने उन्हें मुंबई लाया और लिखने का मौका दिया

मुंबईः हिंदी फिल्म की दिग्गज अभिनेत्री  मंजू सिंह का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। गीतकार, गायक और पटकथा लेखक स्वानंद किरकिरे ने शुक्रवार को ट्विटर पर सिंह के निधन की सूचना दी। स्वानंद ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए  दूरदर्शन के लिए उनके साथ काम करने के अपने समय को याद किया। 

स्वानंद ने साझा किया कि कैसे वह वह थीं जिसने उन्हेंं सपनों के शहर में लाया और उन्हें लिखना का मौका दिया। स्वानंद किरकिरे ने ट्वीट में लिखा- मंजू सिंह जी नहीं रही ! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थी दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने ! उन्होंने DD के लिए कई नायब शोज एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। गीतकार ने आगे लिखा,  हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की रत्ना हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है .. अलविदा !

मंजू सिंह भारतीय टेलीविजन उद्योग में उन अग्रदूतों में से एक थीं जिन्होंने उल्लेखनीय शो स्वराज, एक कहानी, शो टाइम आदि का निर्माण किया। प्यार से 'दीदी' कहलाने वाली, वह बच्चों के शो, खेल खिलाड़ी की एंकर थीं, जो सात साल तक चली थी। सिंह ऋषिकेश मुखर्जी की गोल माल में भी दिखाई दी थीं, जहाँ उन्होंने रत्ना की भूमिका निभाई थी।

सिंह ने अपने शो में राष्ट्रीय, सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1983 में शो टाइम के साथ एक टेलीविजन निर्माता के रूप में शुरुआत की। उनका शो एक कहानी कई क्षेत्रीय भाषाओं की साहित्यिक लघु कथाओं पर आधारित था। एक और शो जिसे देश भर के दर्शकों ने काफी पसंद किया था, वह थी उनकी डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा सीरीज अधिकार, जो महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर आधारित थी। उन्होंने आध्यात्मिकता पर एक शो सम्यकत्व: ट्रू इनसाइट के साथ भी काम किया।

हाल के दिनों में अभिनेत्री  बच्चों और युवा वयस्कों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों से जुड़ी थीं। 2015 में, उन्हें रचनात्मक कला और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मान्यता मिली और उन्हें भारत सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (CABE) के सदस्य के रूप में नामित किया गया।

Web Title: Gol Maal actress Manju Singh dies of cardiac arrest known for her rare show on Doordarshan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे