लाइव न्यूज़ :

क्या लॉकडाउन के बीच अरबाज खान ने जॉर्जिया से कर ली है शादी ? गर्लफ्रेंड ने बताई सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 7, 2020 06:55 IST

अरबाज खान लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग रह रहे हैं। अब खबरें हैं कि दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली है। जानें क्या है सच्चाई।

Open in App
ठळक मुद्देअरबाज खान इन दिनों गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी संग रह रहे हैंइस बीच खबरें हैं कि दोनों ने चोरी छिपे शादी कर ली है

अरबाज खान बीते काफी दिनों से अपनी निजी लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अरबाज इन दिनों एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन में ये कपल साथ में ही रह भी रहा है। ऐसे में हाल ही में खबर सामने आई कि लॉकडाउन के बीच ही अरबाज ने जॉर्जिया से शादी कर ली है। अब खुद एक्टर की गर्लफ्रेंड ने इस बात की सच्चाई बताई है।

अब शादी की खबरों पर जॉर्जिया ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस ने अपनी  और अरबाज की शादी की खबरों को गलत कहा है। उन्होंने कहा कि लोग वो सोचते हैं जो वो सोचना चाहते हैं और मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। अगर शादी होनी होगी तो वो सबको इस बारे में बताएंगी। साथ ही जॉर्जिया ने कहा कि लोग जो सोचना चाहते हैं, सोच सकते हैं। 

टाइम्स की खबर के अनुसार जॉर्जिया ने कहा है कि लॉकडाउन में अरबाज के साथ उनके रिश्ते में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है। हम पहले भी एक साथ समय बिता चुके हैं तो फिर मैं उनको अच्छे से जानती हूं।हाल ही में जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अरबाज की शेविंग करते नजर आ रही थीं। उनका यह वीडियो फैंस समेत सेलेब्स को काफी पसंद आया था। 

टाइम्स की खबर के अनुसार  अपनी शादी की खबरों से वो परेशान नहीं होतीं। जॉर्जिया ने कहा, 'इंडस्ट्री के किसी मशहूर शख्स के साथ रिलेशनशिप में होने पर ऐसी अफवाह सामने आती है। जब आप किसी ऐसे शख्स को डेट करना शुरू करते हैं जो बहुत मशहूर है तो आपको उस फेम की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।' इसके साथ ही जॉर्जिया ने कहा कि वो खुश हैं

अरबाज खान 1998 में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। लेकिन शादी के 19 साल बाद दोनों 2017 में  हमेशा के लिए अलग हो गए थे। अब दोनों की अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। फिलहाल मलाइका भी एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। उनकी शादी पर भी हर किसी की निगाह टिकी है। 

टॅग्स :अरबाज़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!