लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि के दौरान एक गौरी के बेटे को जेल में डाल दिया गया, बोले देवदत्त पटनायक- हिंदुत्व बॉलीवुड में व्यस्त है

By अनिल शर्मा | Updated: October 12, 2021 16:21 IST

इस बीच पुराण शास्त्री देवदत्त पटनायक ने अपने ही अंदाज में मामले का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि नवरात्रि का समय चल रहा है और इसी दौरान गौरी के बेटे को जेल में डाल दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुराण शास्त्री देवदत्त पटनायक ने आर्यन की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया हैपटनायक ने कहा कि नवरात्रि के दौरान एक गौरी के बेटे को जेल में डाल दिया गया

शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान इस वक्त एक क्रूज ड्रग्स पार्टी में शामिल होने को लेकर जेल में बंद हैं। मामले में एनसीबी अब तक 18 गिरफ्तारियां कर चुकी हैं। नवरात्र का समय चल रहा है और मामले ने कई रंग ले लिए हैं। कई शाहरुख और गौरी खान के साथ इस मुसीबत में खड़े रहे वहीं कइयों ने इसपर जमकर अपनी भड़ास निकाली।

इस बीच पुराण शास्त्री देवदत्त पटनायक ने अपने ही अंदाज में मामले का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि नवरात्रि का समय चल रहा है और इसी दौरान गौरी के बेटे को जेल में डाल दिया गया है। देवदत्त ने यहां गौरी को मां दुर्गा के रूप में संदर्भित किया है। गौरतलब है कि शक्ति यानी देवी गौरी का आराधना का महापर्व चल रहा है। और एक गौरी के बेटे को जेल में डाल दिया गया।

देवदत्त ने ट्वीट में लिखा- नवरात्रि के दौरान एक गौरी के बेटे को जेल में डाल दिया गया। इसके साथ ही अपने एक अन्य ट्वीट में देवदत्त ने कश्मीर में नागरिकों की हत्या को लेकर लिखा- कश्मीर में हिंदुओं का कत्ल किया जा रहा है। कश्मीर में सैनिकों की हत्या की जा रही है। हिंदुत्व बॉलीवुड में व्यस्त है। 1000 साल पहले की घटनाओं की पुनरावृत्ति। 

हाल ही में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी आर्यन का समर्थन करते हुए ट्वीट किया था जिसमें आरोप लगाया कि सिर्फ सरनेम खान होने की वजह से जांच एजेंसियां आर्यन के पीछे पड़ी हैं। 

गौरतलब है कि एनसीबी ने आर्यन खान को 3 अक्टूबर को मुंबई तट पर एक क्रूज ड्रग्स पार्टी से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने गिरफ्तारी को लेकर बयान में कहा था कि क्रूज पर ड्रग्स की पार्टी चल रही थी जहां आर्यन भी थे। हालांकि एनसीबी ने कहा कि आर्यन ने ड्रग्स का सेवन नहीं किया था। आर्यन सहित 8 लोग गिरफ्तार किए गए थे। वहीं पूछताछ के बाद 10 और गिरफ्तारियां हुई हैं। फिलहाल आर्यन न्यायिक हिरासत में है और मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।

टॅग्स :आर्यन खानगौरी खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच