'Bigg Boss' कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से की शादी, देखें वीडियो
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 20, 2018 12:15 IST2018-02-20T12:12:31+5:302018-02-20T12:15:45+5:30
'बिग बॉस-10' के कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी है। विराट-अनु्ष्का की राह पर चलते हुए गौरव ने भी गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड हितिशा चिरिन्द्रा से शादी कर ली है।

'Bigg Boss' कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा ने गुपचुप तरीके से की शादी, देखें वीडियो
'बिग बॉस-10' के कंटेस्टेंट गौरव चोपड़ा के फैंस के लिए खुशखबरी है। विराट-अनु्ष्का की राह पर चलते हुए गौरव ने भी गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड हितिशा चिरिन्द्रा से शादी कर ली है। गौरव की शादी की फोटो सामने आने के बाद उनके फैंस को इसके बारे में पता लग पाया है।
उनकी शादी में परिवार के अलावा इंडस्ट्री से चुनिंदा लोग ही शामिल हुए हैं। टीवी की दुनिया से करन और उनकी पत्नी इस शादी में शामिल हुए हैं। वहीं, करन बिग बॉस में उनके साथ सीजन में थे। वहीं, हितिशा ग्लैमर इंडस्ट्री से नहीं हैं। कहा जा रहा है कि गौरव और हितीशा लंबे समय से एक दूसरे के साथ थे।
गौरव अपनी शादी में व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ मरून रंग की शॉल लिए नजर आए हैं। सभी के लिए गौरव की शादी काफी चौंकाने वाली रही है। गौरव की बिग बॉस के घर में वाणी के साथ काफी नजरदीकियां देखी गईं थीं। लेकिन इससे पहले एक लंबे समय तक उन्होंने 'पति-पत्नी और वो' की को-स्टार मौनी रॉय को डेट किया था।