गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

By अनिल शर्मा | Updated: July 5, 2021 15:05 IST2021-07-05T14:55:19+5:302021-07-05T15:05:04+5:30

गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। इस बात की जानकारी गहना  के प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोस ने दी है।

Gandii Baat fame Gehana Vashistha suffered a heart attack hospitalized | गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

गंदी बात फेम गहना वशिष्ठ को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

Highlightsगहना को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा था।पश्चिमी मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है।

एकता कपूर की अल्ट बालाजी के चर्चित वेब शो गंदी बात से लोकप्रिय हुईं गहना वशिष्ठ को दिल का दौरा पड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गहना को कार्डियोपल्मोनरी बाईपास पंप पर रखा गया है। इस बात की जानकारी गहना  के प्रवक्ता फ्लिन रेमेडियोस ने दी है। उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि गहना को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद पश्चिमी मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले गहना को साल 2019 में एक शूटिंग के दौरान बीमार पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त गहना बिना कुछ खाए-पीए लगातार शूटिंग कर रही थीं जिसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। उस वक्त भी गहना कई दिनों तक अस्पताल में बेहोशी की हालत में रहीं।

प्रवक्ता ने कहा- गहना की हालत गंभीर

प्रवक्ता के मुताबिक गहना की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें नहीं देखा है। मुझे अभी उनसे मिलने के लिए अस्पताल जाना है। मुझे उनकी बिल्डिंग से किसी के जरिए खबर मिली कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। मुझे बताया गया कि वह बेहोश हैं और किसी के साथ बातचीत करने में सक्षम नहीं हैं। मैं अस्पताल में उनसे मिलने जाऊंगा और जो भी अपडेट होगा वो आपको दूंगा। 

Web Title: Gandii Baat fame Gehana Vashistha suffered a heart attack hospitalized

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे