Gadar 2 Box Office Collection Day 9: गदर 2 ने शनिवार को दिखाया दम, 9वें दिन की फिर बंपर कमाई, देखें
By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2023 10:46 IST2023-08-20T10:43:16+5:302023-08-20T10:46:26+5:30
Gadar 2 Box Office Collection Day 9: गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 8 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 305.13 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे सप्ताह के शनिवार यानी 9वें दिन भी गदर 2 ने शानदार कलेक्शन किया।

Gadar 2 Box Office Collection Day 9: गदर 2 ने शनिवार को दिखाया दम, 9वें दिन की फिर बंपर कमाई, देखें
Gadar 2 Box Office Collection Day 9: सनी देओल की गदर 2 अपने दूसरे हफ्ते में भी दमखम के साथ बॉक्स ऑफिस पर खड़ी रही है। फिल्म ने दो हफ्ते में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 8 दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में 305.13 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे सप्ताह के शनिवार यानी 9वें दिन भी गदर 2 ने शानदार कलेक्शन किया।
गदर 2 ने अपने नौवें दिन (शुरुआती अनुमान) भारत में 32.00 करोड़ की कमाई की। ऐसे में अबतक की कुल कमाई 336.13 करोड़ हो चुकी है। गदर 2 ने पहले दिन 40.1 करोड़, दूसरे दिन ₹ 43.08 करोड़, तीसरे दिन ₹ 51.7 करोड़, चौथे दिन ₹ 38.7 करोड़, पांचवें दिन ₹ 55.4 करोड़, छठवें दिन ₹ 32.37 करोड़, सातवें दिन ₹ 23.28 करोड़, आठवें ₹ 20.5 करोड़ की कमाई की। वहीं दुनियाभर में ₹395.1 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
TARA SINGH - SAKINA CELEBRATE ₹ 300 CR OF ‘GADAR 2’ IN DUBAI…#Gadar2#SunnyDeol#AmeeshaPatel#AnilSharma#ZeeStudiospic.twitter.com/FzIB2igSHg
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 19, 2023