Gadar 2, 7 Days Box Office Collection: 300 करोड़ के करीब पहुंची गदर 2 की कमाई, सातवें दिन गदर 2 और OMG 2 ने कमाए इतने करोड़
By अनिल शर्मा | Updated: August 18, 2023 10:33 IST2023-08-18T10:29:11+5:302023-08-18T10:33:02+5:30
Gadar 2 7 Days Box Office Collection: गदर 2 ने छठवें दिन 32.37 करोड़ का संग्रह किया। ऐसे में गदर 2 अबतक कुल 283.35 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर में 338 का कलेक्शन किया है।

Gadar 2, 7 Days Box Office Collection: 300 करोड़ के करीब पहुंची गदर 2 की कमाई, सातवें दिन गदर 2 और OMG 2 ने कमाए इतने करोड़
Gadar 2 7 Days Box Office Collection: गदर 2 सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। फिल्म को दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दर्शक थिएटर्स में भर-भर कर पहुंच रहे हैं। भारत माता के नारे लगा रहे हैं और गदर 2 पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता है। यही कारण है कि महज 7 दिनों में गदर 2 ने 300 करोड़ के करीब पहुंच गई। हालांकि कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है लेकिन कोरनाकाल के बाद की यह ऐसी फिल्म बन गई है जो लगातार बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा रही है।
TYPHOON - TSUNAMI - HURRICANE, that’s the power of #Gadar2 at the #BO… Yet another ₹ 30 cr+ day [working day] 🔥🔥🔥… UNSHAKABLE and UNAFFECTED, especially in *mass pockets*… Fri 40.10 cr, Sat 43.08 cr, Sun 51.70 cr, Mon 38.70 cr, Tue 55.40 cr, Wed 32.37 cr. Total: ₹ 261.35… pic.twitter.com/GOOoVyswaf
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2023
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 ने सातवें दिन यानी गुरुवार को 22 करोड़ (अनुमानित) की कमाई की। यह अबतक की सबसे कम कलेक्शन है। गदर 2 ने रिलीज के दिन 40 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन 43.08 करोड़, तो तीसरे और चौथे दिन 51.7 करोड़ और 38.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। पांचवे दिन गदर 2 ने 55.4 करोड़, छठवें दिन 32.37 करोड़ का संग्रह किया। ऐसे में गदर 2 अबतक कुल 283.35 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर में 338 का कलेक्शन किया है।
#OMG2 continues to win hearts and mint money, after the big jump on #IndependenceDay… Will hit CENTURY [₹ 💯 cr] in Weekend 2… Fri 10.26 cr, Sat 15.30 cr, Sun 17.55 cr, Mon 12.06 cr, Tue 17.10 cr, Wed 7.20 cr. Total: ₹ 79.47 cr. #India biz. pic.twitter.com/COtdF04Nre
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2023
बात करें ओएमजी 2 की तो सातवें दिन इसने 5.25 करोड़ की कमाई की। रिलीज के दिन इसने 10.26 करोड़, दूसरे दिन 15.3 करोड़, तीसरे दिन 17.55 करोड़, चौथे दिन 12.06 करोड़, पांचवें और छठवें दिन क्रमशः 17.1 और 7.20 करोड़ का कलेक्शन किया। ऐसे में यह फिल्म 84.72 करोड़ कमा चुकी है। वहीं दुनियाभर में इसने 111.8 करोड़ कमाए हैं।