अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड सितारों ने अनदेखी तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं
By स्वाति सिंह | Updated: October 27, 2019 14:03 IST2019-10-27T14:00:38+5:302019-10-27T14:03:23+5:30
सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सारा के साथ पापा सैफ, करीना कपूर खान, भाई इब्राहिम और तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं।

बिग बी ने दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए अपनी दो पुरानी और अनदेखी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।
देशभर में रविवार को दिवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलिवुड में दिवाली मनाने का अंदाज जगजाहिर है। रविवार को बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े स्टार्स ने ट्वीट कर अपने फैंस को दिवाली विश किया है। बिग बी ने दिवाली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए अपनी दो पुरानी और अनदेखी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया फुलझड़ी जलाती दिख रही है। नन्ही श्वेता फुलझड़ी लिए पास खड़ी हैं। अमिताभ ने लिखा है, ''दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएं। सुख शांति समृद्धि सदा।'' उन्होंने यह भी साफ किया कि सभी को अलग-अलग विश कर पाना मुश्किल है इसलिए कृपया इसे ही रिस्पांस मानिएगा।
उधर, देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा तक ने फोटो शेयर कर अपने फैंस को दीपावली की बधाई दी है।
पटौदी खानदान में भी दिवाली का जश्न सैफ अली खान, उनकी बेगम करीना कपूर से तीनों बच्चे- बेटी सारा अली खान, बेटा- इब्राहिम और तैमूर सब मिलकर दिवाली मना रहे हैं।Happy Diwali to everyone celebrating. From mine to yours... दीपावाली की शुभकामनाएँ।। #diwaliincabo#peaceandprosperitypic.twitter.com/7AmKUBDltD
— PRIYANKA (@priyankachopra) October 27, 2019
T 3530 - Diwali greetings to all .. peace prosperity and fulfilment ..🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 26, 2019
दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएँ ; सुख शांति समृद्धि , सदा 🌹
( please accept this as a response to all the greetings received ; it will be impossible to reply to each individually ) pic.twitter.com/JZmOkyoOY8
दीपावली की बहुत शुभ कामनाएँ सभी को। pic.twitter.com/XAZmJEXqWj
— Rishi Kapoor (@chintskap) October 27, 2019
सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सारा के साथ पापा सैफ, करीना कपूर खान, भाई इब्राहिम और तैमूर अली खान भी नजर आ रहे हैं। सारा ने इस मौके पर ट्रैडिशनल ड्रेस पहन रखा है। लाइट ब्लू कलर के सलवार सूट में वह अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ मैचिंग बिंदी और ईयररिंग्स भी पहने हुए हैं।
Celebrate this Diwali with diyas over crackers! Wishing all my loved people a very Happy Diwali from the Iranis! pic.twitter.com/oWOZLj1Tgc
— Boman Irani (@bomanirani) October 27, 2019
'केदारनाथ' के जरिए डेब्यू करने वाली सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर वन' की रीमेक में नजर आएंगी। इसके अलावा कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'लव आजकल' के सीक्वल में भी दिखेंगी। अक्षय ने अपनी टीम संग मनाई दिवाली बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी फैंस को विश करते हुए ट्वीट किया है।
उन्होंने लिखा, ''मैं टीम के साथ दिवाली मना रहा हूं। ये साल का सबसे खुशी वाला समय होता है। जब सभी के परिधान चमकीले होते हैं और चेहरे पर मुस्कान उससे भी चमकीली। आप सभी को मेरी तरफ से सेफ और हैप्पी दिवाली।'' अर्जुन कपूर ने दी बधाई अर्जुन कपूर ने भी अपने फैंस को दिवाली की बधाई देते हुए ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया है।
Wishing you all a sparkling festival of lights. May this Diwali usher in a better tomorrow. #HappyDiwali! pic.twitter.com/lxYb70QDVo
— Arjun Kapoor (@arjunk26) October 27, 2019
उन्होंने लिखा, ''सभी को रोशनी से भरे इस चमकीले त्यौहार की बधाई। मैं कामना करता हूं कि ये दिवाली आपके लिए बेहतर कल लेकर आए। हैप्पी दिवाली।'' करण जौहर ने शेयर किया पोस्ट फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्विटर पर लिखा, ''आप सभी को, आपके परिवारों और चाहने वालों को दिवाली की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार और रोशनी। ढेर सारी पॉजिटिविटी और अच्छी सेहत। इस पोस्ट के साथ करण ने दिवाली के दीपों की तस्वीर भी शेयर की है।