फोर्ब्स '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट: अनुष्का शर्मा व पीवी सिंधू समेत इन भारतीयों को मिली जगह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2018 17:13 IST2018-03-27T16:36:22+5:302018-03-27T17:13:10+5:30

फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में कुल 300 लोगों को जगह दी गई है।

forbes under 30 asia anushka sharma name is also in the list | फोर्ब्स '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट: अनुष्का शर्मा व पीवी सिंधू समेत इन भारतीयों को मिली जगह

Forbes

नई दिल्ली (27 मार्च): फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी '30 अंडर 30 एशिया' लिस्ट जारी की है, इस लिस्ट में कुल 300 लोगों को जगह दी गई है। इस लिस्ट में जिसका नाम बॉलीवुड में ऊपर आया है वो है अभिनेत्री अनुष्का शर्मा । फॉर्ब्स द्वारा एशिया की अंडर 30 लिस्ट जारी की गई है और इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है।

फोर्ब्स मैग्जीन के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में भारत के सबसे ज्यादा 65 युवाओं को इसमें शामिल किया गया है। वहीं, इस लिस्ट में भारत के बाद चीन का नंबर है। इस लिस्ट में उन युवाओं को शामिल किया जाता है, जिन्होंने कुछ नया किया या फिर अपने ही क्षेत्र में कुछ हटकर काम किया है। वहीं, फोर्ब्स के द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में एशिया-पै‍सिफिक के 24 देशों को शामिल किया गया है।

भारत के लोग लगभग हर कटेगरी में शामिल हैं। वहीं चीनियों ने टेकनॉलजी के क्षेत्र में अच्छा काम किया है। लिस्ट में शामिल प्रमुख भारतीयों के नाम देखिए- 

-अंकित प्रसाद (27 साल)- 'Bobble Keyboard' नाम का ऐप बनाया, ये सेल्फी को कार्टून इमेज में बदलता है।
-प्रिया प्रकाश (26 साल)- 'हेल्थ सेट गो' नाम से प्रोग्राम शुरू किया। यह स्कूली छात्रों के लिए स्वास्थ्य संबंधी काम करता है।
-बाला सरदा (26 साल)- 'वाथम टी' नाम से चाय का बिजनस शुरू किया। इसमें बिचौलियों की जगह नहीं थी।
-सुहानी जलोटा (23 साल)- महिला फाउंडेशन बनाया, मासिक धर्म से जुड़े उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहन किया और महिलाओं को अपने साथ जोड़ा।
-पद्मनाभ सिंह (19 साल)- जयपुर के प्रिंस हैं, वर्ल्ड कप पोलो टीम का हिस्सा बनने वाले अबतक के सबसे युवा खिलाड़ी बने।
-राहुल ज्ञान (28 साल)- इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा और बाइक बनाने वाली 'ज्ञान मोटर्स' शुरू की।
-अनुष्का शर्मा (29 साल) - भारतीय फिल्म जगत की सबसे पेड एक्ट्रेस। अबतक 19 फिल्मों में काम किया, जिसमें कई सफल रहीं। शिक्षा का अधिकार के लिए बने सरकारी विज्ञापन में भी काम किया।
-श्रेयस भंडारी और रमेश धामी (22-23 साल)- पुराने जूतों को रीसाइकल करके जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं।
-पीवी सिंधु (22 साल)- ओलिंपिक में बेडमिंटन में भारत के लिए रजत पदक जीता था।
-भूमिका अरोड़ा (29 साल)- मॉडल हैं, इन्हें 2016 में वोग इंडिया मैगजीन के कवरपेज पर जगह मिली थी।

किस देश के कितने युवा 

भारत - 65
चीन - 59
ऑस्ट्रेलिया 35
साउथ कोरिया 25
सिंगापुर 21
जापान 21
हांगकांग 12
पाकिस्तान 7

Web Title: forbes under 30 asia anushka sharma name is also in the list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे