जारी हुआ आदित्य रॉय कपूर का 'कलंक' लुक, देव चौधरी के इस अंदाज को देखकर दीवाने हो जाएंगें फैन्स
By मेघना वर्मा | Updated: March 7, 2019 15:14 IST2019-03-07T15:12:07+5:302019-03-07T15:14:22+5:30
फिल्म में वरूण धवन का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। करण जौहर ने ट्वीट करके वरूण के इस लुक को रिवील किया हैं जिसमें वरुण बेहद यूनीक लुक में दिख रहे हैं।

जारी हुआ आदित्य रॉय कपूर का 'कलंक' लुक, देव चौधरी के इस अंदाज को देखकर दीवाने हो जाएंगें फैन्स
करण जौहर की ड्रीम मूवी कंलक में वरुण धवन के लुक के बाद अब आदित्य रॉय कपूर का लुक भी जारी कर दिया गया। है। आदित्य इस फिल्म में देव चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। देव के इस पोस्टर को देखकर उनके फैन्स एक बार फिर उनके प्यार में गिर जाएंगे। पहले लुक के बाद से ही हर जगह कलंक फिल्म की चर्चा हो रही है। ऐसे में लगातार इस फिल्म के एक्टर का लुक रिवील करके और एक्साइमेंट बढ़ रही है।
ऐसा है आदित्य का लुक
जारी किए गए पोस्टपर में आदित्य आग लगी हुई जगह पर खड़े दिख रहे हैं। आदित्य बेहद ही हैंडसम और जबरजस्त रूप में दिख रहे हैं। वहीं करण जौहन ने ये भी बताया है कि फिल्म में आदित्य के किरदार का नाम देव चौधरी का किरदार निभाएंगे।
A virtuous heart with an uncorrupted mind. Presenting Dev Chaudhry. #AdityaRoyKapur#MenOfKalank#Kalank@duttsanjay@Varun_dvn@aliaa08@sonakshisinha@MadhuriDixit@abhivarman@apoorvamehta18#SajidNadiadwala@ipritamofficial@foxstarhindi@DharmaMovies@NGEMoviespic.twitter.com/xf9tLgva7g
— Karan Johar (@karanjohar) March 7, 2019
ऐसा है वरुण का लुक
आज ही फिल्म में वरूण धवन का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। करण जौहर ने ट्वीट करके वरूण के इस लुक को रिवील किया हैं जिसमें वरुण बेहद यूनीक लुक में दिख रहे हैं। आंख में काजल, कान में रिंग और शॉर्ट दाढ़ी में बो बेदह स्ट्रॉग दिखाई दे रहे हैं। वरूण धवन के लुक को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो फिल्म में रफ और टफ रोल में दिख सकते हैं। लुक के साथ वरूण के नाम को भी रिवील किया गया है। वरूण के किरदार का नाम इस फिल्म में जफर होगा। वहीं करण जौहर ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक कल जारी किया था। जिसे देखकर ही लोग इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
Presenting @Varun_dvn as Zafar! He flirts with life and danger! #MenOfKalank#Kalank
— Karan Johar (@karanjohar) March 7, 2019
@duttsanjay#AdityaRoyKapur@aliaa08@sonakshisinha@MadhuriDixit@abhivarman#SajidNadiadwala@apoorvamehta18@foxstarhindi@DharmaMovies@NGEMoviespic.twitter.com/FakpffMi9Z
1940 की है कहानी
रिपोर्ट्स की मानें तो कलंक की कहानी 1940 ईस्वी की कहानी है। जिसे एपिक स्केल पर शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस वेल रिसर्च्ड फिल्म की कहानी बॉर्डर पार यानी पाकिस्तान की है। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित, वरूण धवन के पेरेन्ट्स का किरदार निभाएंगे। वहीं आदित्य रॉय कपूर उनके भाई के रोल में दिखेंगे। इस फिल्म को करण जौहर की कहानी पिता यश जौहर ने सोची थी। जिसके लिए वो पाकिस्तान में रिसर्च के लिए भी गए थे।
ये हो सकती है कलंक फिल्म की कहानी
पहले लुक की बात करें तो करण जौहर के शेयर किए हुए पोस्टर में बोट पर एक्टर और एक्ट्रेस बैठे दिख रहे हैं। शिकारे पर बैठे स्टार्स को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहानी, कश्मीर से भी जुड़ी हुई हो सकती है। आलिया भट्ट और वरूण की शेयर हुई फोटो पर गौर करें तो फिल्म में कारगिल की कहानी को दिखाया जा सकता हैं।
करण जौहर की इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे।वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर भी आज फैंस से रुबरु हो सकता है। हांलाकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं है।