लाइव न्यूज़ :

मुसीबत में फंसी ‘बेबी डॉल’ सिंगर कनिका कपूर, धोखाधड़ी का केस हुआ दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 27, 2018 14:46 IST

साल 2014 में आई फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ के ‘बेबी डॉल’ गाने को फैंस ने जमकर पसंद किया।

Open in App

मुंबई, 27 अप्रैल: साल 2014 में आई फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ के ‘बेबी डॉल’ गाने को फैंस ने जमकर पसंद किया। इस गाने से गायिका कनिका कपूर की बॉलीवुड इंडस्ट्री में पहचान बनाई और एक के बाद एक बेहतरीन गानों को फैंस के लिए पेश किया। 

ऐसे में अब खबरों की मानें तो कनिका मुसीबतों में फंस गईं हैं। दरअसल कनिका के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया गया है। खबर के मुताबिक कनिका के खिलाफ उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ पुलिस ने कनिका कपूर के खिलाफ यह धोखाधड़ी का केस बन्नादेवी थाने में दर्ज किया है। इतना ही नहीं शिकायत गायिका के मैनेजर और एजेंट के खिलाफ भी दर्ज करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: लंदन के बकिंघम पैलेस में छाया कनिका कपूर की आवाज का जादू, बनीं यहां परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय सिंगर

जानें क्या है मामला

इस प्रकरण पर नोएडा स्थित एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म का कहना है कि  गायिका के मैनेजर और एजेंट ने एक लाइव शो के लिए पैसे लिए थे लेकिन शो ना होने पर पैसे वापस नहीं दिए और जब उनसे मांगे गए तो देने से इंकार कर दिया, जिस पर अब पुलिस में केस दर्ज किया गया है।

वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि कनिका और उनकी मैनेजर श्रुति और मुंबई स्थित ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजर संतोष मिजगर के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), और 507 (आपराधिक धमकी) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। कनिका की टीम को 22 जनवरी 2018 को होने वाले शो के लिए 24 लाख रुपए दिए गए थे। फिलहाल कनिका या उनकी टीम की ओर से इस पर कोई बयान अभी तक नहीं आया है। 

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा