रणवीर सिंह को न्यूड तस्वीरें क्लिक कराना पड़ा महंगा, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
By मनाली रस्तोगी | Updated: July 26, 2022 13:07 IST2022-07-26T13:05:55+5:302022-07-26T13:07:38+5:30
मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

रणवीर सिंह को न्यूड तस्वीरें क्लिक कराना पड़ा महंगा, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी न्यूड तस्वीरों को लेकर इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। इसी क्रम में मुंबई के चेंबूर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ दर्ज एक शिकायत का संज्ञान लेते हुए रणवीर के खिलाफ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर न्यूड तस्वीरें पोस्ट करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 292 (अश्लील पुस्तकों की बिक्री, आदि) 293, 509 और आईटी अधिनियम की धाराएं लागू की गई हैं।
रणवीर ने पेपर मैगजीन के लिए एक फोटोशूट के लिए न्यूड पोज दिए, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेता ने ज्यादातर तस्वीरों में कुछ भी नहीं पहने हुए। जहां फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स और दोस्तों ने न्यूड फोटोशूट के लिए रणवीर की सराहना की है, वहीं उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जा रहा है।
रणवीर सिंह ने हाल ही में पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था, जिसकी वजह से उनकी न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें कि ये वहीं मैगजीन जिसने 2014 में किम कार्दशियन शैंपेन फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई थी। वहीं, रणवीर की तस्वीरों की बात करें तो वो टर्किश रग के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अलग-अलग पोज दिए, जो बर्ट रेनॉल्ड्स के न्यूड कवर में समान कवर शूट से प्रेरित थे।
#UPDATE | Taking cognisance of a complaint filed against him at Mumbai's Chembur PS, FIR filed against actor Ranveer Singh for posting nude pictures on his Instagram account.
— ANI (@ANI) July 26, 2022
IPC Sections 292 (Sale, etc of obscene books, etc) 293, 509 and sections of IT Act invoked.
(File pic) pic.twitter.com/lLFggvl7s1
उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास कुछ प्रोजेक्ट हैं। इनमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ रोहित शेट्टी की सर्कस शामिल हैं। सर्कस के साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है और कहा जाता है कि यह विलियम शेक्सपियर की कॉमेडी ऑफ एरर्स का रूपांतरण है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए रणवीर अपनी गली बॉय की सह-कलाकार आलिया भट्ट के साथ फिर से मिले, जिसमें धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी हैं।