फिल्म क्रिटिक ने पेश किया अजय की फिल्म तान्हाजी का रिव्यू, मूवी को बताया शानदार
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2020 16:18 IST2020-01-09T16:18:56+5:302020-01-09T16:18:56+5:30
तान्हाजी फिल्म से फैंस को खासा उम्मीदें हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया था। जिसके बाद से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

फिल्म क्रिटिक ने पेश किया अजय की फिल्म तान्हाजी का रिव्यू, मूवी को बताया शानदार
बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन की आने वाली फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।इस फिल्म में अजय के अलावा काजोल, सैफ अली खान और शरद केलकर सहित कई उम्दा कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है। अजय और काजोल लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
तान्हा जी फिल्म से फैंस को खासा उम्मीदें हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया था। जिसके बाद से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
ऐसे में फिल्म क्रिटिक्स अजय ब्रह्मताज ने बताया है कि तान्हाजी फिल्म कैसी है। अजय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि तकनीकी दक्षता, जबरदस्त एक्शन, अजय देवगन व सैफ अली खान की अदाकारी, भारतीय इतिहास के मराठा अध्याय के गुमनाम नायक तान्हाजी के शौर्य की कहानी #Tanhaji
तकनीकी दक्षता, जबरदस्त एक्शन, अजय देवगन व सैफ अली खान की अदाकारी, भारतीय इतिहास के मराठा अध्याय के गुमनाम नायक तान्हाजी के शौर्य की कहानी #Tanhaji
— MrB (@brahmatmajay) January 9, 2020
ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'तानाजी' में अजय देवगन सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभा रहे हैं। तो सैफ उदयभान राठौड़ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में काजोल भी हैं और काजोल इसमें सावित्रीबाई मालसुरे का किरदार निभा रही हैं।
शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज, ल्यूक कैनी औरंगजेब और पद्मावती राव जीजामाता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म 10 जनवरी 2020 को पर्दे पर रिलीज हो रही है।