लाइव न्यूज़ :

फिर चर्चा में फिल्म "आज के शोले", निर्देशक एजाज अहमद और फैय्याज अली खान के बीच छिड़ा लुक्स विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2025 14:35 IST

विवाद इस बात की गवाह है कि एजाज अहमद अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर कितने पुख्ता फैसलों में बंधे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचाह रहे हैं कि हर क्रिएटिव पहलू पूरी तरह से कंट्रोल में रहे। सोशल मीडिया एक्टिविटी ने इस मामले को विवादित बना दिया है।

मुंबईःफिल्म "आज के शोले" के लीड हीरो फैय्याज अली खान के लुक्स को लेकर निर्देशक एजाज अहमद और फैय्याज के बीच तकरार सामने आई है। बॉलीवुड के मशहूर विलेन अली खान के बेटे फैय्याज ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक्स को लेकर खुलकर अपनी बात कही, जिससे निर्देशक एजाज अहमद गंभीर नाराज हो गए। एजाज ने सीधे तौर पर फैय्याज को डांट लगाते हुए चेतावनी दी कि फिल्म की अंडर प्रोडक्शन क्रिएटिव जानकारियों को जल्दी सार्वजनिक करना ठीक नहीं। यह विवाद इस बात की गवाह है कि एजाज अहमद अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म को लेकर कितने पुख्ता फैसलों में बंधे हैं।

चाह रहे हैं कि हर क्रिएटिव पहलू पूरी तरह से कंट्रोल में रहे। इसके बावजूद, फैय्याज अली खान की सोशल मीडिया एक्टिविटी ने इस मामले को विवादित बना दिया है। फिल्म में अभी तक दूसरे लीड और फैय्याज के अपोजिट किसी एक्ट्रेस के नाम का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन चर्चा है कि ये टीवी या रियलिटी शोज की फेमस हस्तियां हो सकती हैं, जो फिल्म की सफलता पर बड़ा असर डाल सकती हैं।

"आज के शोले" एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें नई पीढ़ी के लिए मस्ती, हंसी-ठिठोली और धूमधाम भरे म्यूजिक का वादा किया गया है। फिल्म की शूटिंग दिवाली के आसपास शुरू होगी। यह विवाद एजाज अहमद के लिए चिंता का विषय साबित हो सकता है क्योंकि इससे उनकी सटीक योजना और फिल्म की पब्लिसिटी स्ट्रेटेजी पर असर पड़ सकता है।

एजाज अहमद इससे पहले नोटबंदी पर आधारित 'लाइफ की ऐसी की तैसी' जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं। अब देखना होगा कि यह विवाद फिल्म की रिलीज़ और मार्केटिंग पर कितना भारी पड़ता है और एजाज फैय्याज के साथ अपने रिश्ते को कैसे संभालते हैं।

टॅग्स :फिल्ममुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम