दुखद: मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का 59 साल में हुआ निधन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जताया शोक
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2020 09:59 IST2020-02-13T09:59:36+5:302020-02-13T09:59:36+5:30
वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों को देखने को मिली। इसके बाद इस खबर की पुष्टि की गई।

दुखद: मशहूर फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का 59 साल में हुआ निधन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जताया शोक
फेमस फैशन डिजाइनर वेंडल रॉड्रिक्स का बुधवार को निधन हो गया है। वेंडल का आकस्मिक निधन गोवा में हुआ है। वह महज 59 साल के थे। फैशन डिजाइनर ने अपने घर में अंतिम सांस ली है। उनके मृत्यु की खबर सामने आते ही बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
वेंडल के निधन की खबर सबसे पहले गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे के ट्विटर हैंडल पर लोगों को देखने को मिली। इसके बाद इस खबर की पुष्टि की गई। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वेंडल अब इस दुनिया में नहीं रही हैं।
वेंडल इन दिनों गोवा में एक कॉस्ट्यूम म्यूजियम पर काम कर रहे थे और हाल ही में इसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी जानकारी दी थी। अपनी इस पोस्ट में उन्होंने म्यूजिं को देश का पहला कॉस्ट्यूम म्यूजियम बताया था।छह साल पहले भारत सरकार का पद्मश्री सम्मान पाने वाले वेंडल के निधन पर केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक प्रगट किया है।
Shocked to hear about the untimely demise of Wendell Rodricks, one of India’s most renowned designers. My heartfelt condolences to his loved ones. May his soul rest in peace 🙏
— Smriti Z Irani (@smritiirani) February 12, 2020
रॉड्रिक्स के निधन पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'वेंडेल रॉड्रिक्स के अचानक निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह भारत के सबसे प्रसिद्ध डिजाइनर थे। मेरी संवेदना वेंडेल के परिजनों के साथ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'