फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी संग की सगाई, ये खास फोटो दे रही है सबूत!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 4, 2019 13:18 IST2019-03-04T13:18:03+5:302019-03-04T13:18:03+5:30
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर बीते कुछ वक्त से सिंगर गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों ने भले अपने रिश्ते का ऐलान आधिकारिकतौर पर ना किया हो।

फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड शिबानी संग की सगाई, ये खास फोटो दे रही है सबूत!
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर बीते कुछ वक्त से सिंगर गर्लफ्रेंड शिबानी डांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों ने भले अपने रिश्ते का ऐलान आधिकारिकतौर पर ना किया हो। लेकिन सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का ऐलान कर चुके हैं।
वहीं, दोनों की शादी की खबरों में सोशल मीडिया पर जमकर रहती हैं। इसी बीच फरहान मे एक खास फोटो शेयर करके अपने रिश्ते को और मजबूत कर दिया है। फरहान अख्तर ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका और शिबानी का हाथ नजर आ रहा है।
दोनों ने अपने हाथ में अंगूठी पहनी है। इस तस्वीर के साथ फरहान अख्तर ने बेहद खूबसूरत कैप्शन लिखा हाथ पकड़ने में कुछ तो अलग एहसास है, एक सरलता है, जिसमें आप बहुत थोड़ा सा करके भी बहुत कुछ बयां कर जाते हैं। फोटो में दोनों ने अपनी लव फिंगर में अंगूठी पहनी हुई है। इस फोटो के बाद अब दोनों की शादी की खबरें और जोरों पर हो गई हैं।
यूं बरसाया प्यार
वेलंटाइन डे वीक में फरहान अख्तर ने खास अंदाज में गर्लफ्रेंड शिबानी की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में सबसे खास है कविता, जिसे फरहान ने शिबानी के लिए खास लिखा है।
फरहान ने शिबानी संग एक प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए लिखा है, तुम मुस्कुराओ जरा, चिराग जला दो जरा, अंधेरा हटा दो जरा, रोशनी फैला दो जरा। वैलंटाइन वीक में फरहान अख्तर का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं, फरहान के प्यार के इस अंदाज को शिबानी ने भी अपने ही अंदाज नें स्वीकार किया है उन्होंने हार्ट वाली इमोजी में उनके पोस्ट पर प्यार बरसाया है।