लाइव न्यूज़ :

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ऋषि कपूर को लेकर किया ऐसा ट्वीट, गुस्साए फैंस ने कहा- तुमने पी रखी है क्या?

By अमित कुमार | Updated: May 1, 2020 16:31 IST

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़कर फैंस भड़क गए। राज कुंद्रा ने अपनी एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो बेहद उदास दिखाई दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज कुंद्रा का यह पोस्ट फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने राज को ट्रोल करना शुरू कर दिया। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी उनकी मौत से निराश हैं और शोक-संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन से दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस दुखी हैं। भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों को खासा पसंद किया जाता रहा है। पहले इरफान खान फिर ऋषि कपूर के निधन से हर तरफ मायूसी है। फैंस लगातार इन कलाकारों को लेकर भावुक पोस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी उनकी मौत से निराश हैं और शोक-संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। 

इस बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ ऐसा लिखा, जिसे पढ़कर फैंस भड़क गए। राज कुंद्रा ने अपनी एक फोटो ट्वीट की जिसमें वो बेहद उदास दिखाई दे रहे हैं। शराब की बोतल है पकड़े हुए उन्होंने लिखा, 'ये बोतल ऋषि कपूर ने उन्हें तोहफे में दी थी।'#cheerschintuji मुझे गिफ्ट दी हुई इस बोतल को साथ खोलने का वादा आपने तोड़ दिया।'

राज कुंद्रा का यह पोस्ट फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने राज को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि आज के दिन ऐसी फोटो पोस्ट करना ठीक नहीं है। वहीं एक ने लिखा कि आपने पी रखी है क्या? वहीं कुछ ने उन्हें पागल भी कह दिया। फैंस के मुताबिक श्रद्धांजलि देने का यह तरीका सही नहीं था। यह काम बिना बोतल के भी किया जा सकता है। 

बता दें कि फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहली बार दिल्ली में एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने गए ऋषि को संक्रमण के कारण वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मुंबई लौटने के बाद उन्हें बुखार होने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इसके बाद 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

टॅग्स :ऋषि कपूरशिल्पा शेट्टीबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच