राजकुमार राव की आवाज में रिलीज हुआ फन्ने खान का टीज़र, बताया कौन है 'फन्ने खान'
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 14:20 IST2018-06-26T14:20:23+5:302018-06-26T14:20:23+5:30
Fanney Khan Teaser Out:टीज़र रिलीज से पहले मेकर्स ने 'फन्ने खां' का दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिखे।

Fanney Khan New Poster out| Fanney Khan Teaser Out| Anil Kapoor Reveal First Look poster of 'Fanney Khan
मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खान' का टीज़र रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव भी हैं। टीज़र रिलीज से पहले मेकर्स ने 'फन्ने खां' का दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिखे। फिल्म के डायरेक्टर अतुल मांजरेकर हैं फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी।
टीज़र की शुरुआत राजकुमार राव की आवाज से होती है। जिसमें वह फन्ने खान के बारे में बात कर रहे हैं। राजकुमार कहते हैं...'फन्ने खान' इस नाम के कई मायने होते हैं, कलाकार, फनकार, सिंगर, जादूगर या फिर कोई कमाल का बेवकूफ जिसके साथ मजा आ जाए उसे कहते हैं फन्ने खान, लेकिन ये कहानी एक ऐसे फन्ने खान की है जिसने इस नाम की कहानी ही बदल दी।
57 सेकंड के इस टीज़र वीडियो में ऐश्वर्या राय का दिलकश चेहरा दिखाई देता है और राजकुमार राव किसी धुन पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। वहीं टीज़र के अंत में अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिख रहे हैं।
बता दें कि फन्ने खान के जरिये अनिल कपूर और ऐश्वर्या बच्चन 19 साल बाद साथ नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों ने सुभाष घई की फिल्म ताल में साथ काम किया था।खबरों की मानें तो ऐश्वर्या इस फिल्म में एक पॉप सिंगर के रोल में नजर आएंगी।
वैसे अभी हाल में अनिल कपूर फिल्म रेस 3 में विलेन के किरदार में नजर आए थे। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।