निक जोनस की गर्ल फैन्स ने खुशी में उतार फेंकी अपनी ब्रा, वाइफ प्रियंका चोपड़ा ने फिर कर डाला ये काम

By मेघना वर्मा | Updated: April 1, 2019 14:53 IST2019-04-01T14:52:25+5:302019-04-01T14:53:14+5:30

कॉन्सर्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा ने बैक स्टेज का एक वीडियो भी पति निक के साथ शेयर किया है। जिसमें वो ये कहती दिख रही हैं कि जोनस ब्रदर्र का पहला कॉन्सर्ट वो अटेंड करने आयी हैं।

Fan throws her bra at Nick Jonas during concert wife Priyanka Chopra do this | निक जोनस की गर्ल फैन्स ने खुशी में उतार फेंकी अपनी ब्रा, वाइफ प्रियंका चोपड़ा ने फिर कर डाला ये काम

निक जोनस की गर्ल फैन्स ने खुशी में उतार फेंकी अपनी ब्रा, वाइफ प्रियंका चोपड़ा ने फिर कर डाला ये काम

बॉलीवुड के क्यूट कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे से प्यार जताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इनके फैंस भी एक्टर पर जान छिड़कते फिरते हैं। देसी गर्ले प्रियंका चोपड़ा के पति और हॉलीवुड के एक्टर और सिंगर निक जोनस की फैन फॉलोइंग अरबों में है, स्पेशली गर्ल फैंस। तभी तो निक के किसी भी कॉन्सर्ट में लड़कियों की दीवानगी देखते ही बनती है। निक के कॉन्सर्ट का ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल हो रहे इस वीडियो में निक की गर्ल फैंस उनके गाने पर जमकर इंज्वॉय कर रही हैं। उनके गाने के खत्म होने के बाद भी गाना गाने के लिए कह रही हैं। कॉन्सर्ट खत्म होने के बाद उनकी गर्ल फैंस की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि लड़कियां अपनी ब्रा उतारक स्टेज की तरफ फेंक रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में स्टेज पर निक के साथ उनके दो और साथी दिखाई दे रहे हैं। जो एक साथ ऑडियंस का शुक्रिया कह रहे हैं। 

वहीं इस मौके पर देसी गर्ल भी दिखाई दे रही हैं। सिर्फ यही नहीं प्रियंका चोपड़ा ने फैंस की इस हरकत पर अपना रिएक्शन भी दिया है। ये वीडियो जोनस ब्रदर्र का पहला वो कॉन्सर्ट है जिसे प्रियंका अटेंड करने गई थीं। वीडियो के अंत में प्रियंका फैंकी हुई ब्रा में से एक ब्रा उठाकर हंसते हुए आगे जाती दिख रही हैं। देसी गर्ल ने अपने कंधे पर व्हाइट कलर की ब्रा लटका कर कॉन्सर्ट से बाहर निकलती दिख रही हैं। 

कॉन्सर्ट से पहले प्रियंका चोपड़ा ने बैक स्टेज का एक वीडियो भी पति निक के साथ शेयर किया है। जिसमें वो ये कहती दिख रही हैं कि जोनस ब्रदर्र का पहला कॉन्सर्ट वो अटेंड करने आयी हैं। प्रियंका के स्टेटस पर लगे इस वीडियो में प्रियंका ने कहा कि वो इस कॉन्सर्ट को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। 
 

Web Title: Fan throws her bra at Nick Jonas during concert wife Priyanka Chopra do this

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे