मशहूर मराठी अभिनेता रविंद्र महाजनी पुणे में अपने किराए के फ्लैट में मृत मिले, करीब 8 माह से रह रहे थे अकेले

By अनिल शर्मा | Updated: July 15, 2023 12:17 IST2023-07-15T11:59:52+5:302023-07-15T12:17:16+5:30

पुलिस ने दिवंगत अभिनेता के परिवार व बेटे गशमीर महाजनी को सूचित कर दिया है। गशमीर भी एक अभिनेता हैं जिनकी शादी गौरी देशमुख से हुई है और दंपति का एक बेटा है।

Famous Marathi actor Ravindra Mahajani found dead in his rented flat in Pune | मशहूर मराठी अभिनेता रविंद्र महाजनी पुणे में अपने किराए के फ्लैट में मृत मिले, करीब 8 माह से रह रहे थे अकेले

Ravindra Mahajani.

Highlightsमराठी फिल्म उद्योग ने अपने एक अनमोल सितारे रविंद्र महाजनी को खो दिया है। महाजनी शुक्रवार को पुणे स्थित अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। पुलिस ने संदेह जताया है कि महाजनी की मौत दो या तीन दिन पहले ही हो चुकी है।

पुणेः मराठी फिल्म उद्योग को गहरा धक्का लगा है। उद्योग ने अपने एक अनमोल सितारे को खो दिया है। मराठी अभिनेता-निर्देशक रविंद्र महाजनी शुक्रवार को पुणे स्थित अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। रविंद्र 77 साल के थे और करीब 8 माह से अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे। फ्लैट से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची तलेगांव एमआईडीसी पुलिस स्टेशन की एक टीम ने अपार्टमेंट को अंदर से बंद पाया। स्थानीय निवासियों की मौजूदगी में पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। पुलिस घर में दाखिल हुई तो रविंद्र महाजनी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने संदेह जताया है कि महाजनी की मौत दो या तीन दिन पहले ही हो चुकी है।

पुलिस ने दिवंगत अभिनेता के परिवार व बेटे गशमीर महाजनी को सूचित कर दिया है। गशमीर भी एक अभिनेता हैं जिनकी शादी गौरी देशमुख से हुई है और दंपति का एक बेटा है। मौत के कारण की पुष्टि के लिए उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

महाजनी ने 1970 के दशक में करियर की शुरुआत की थी। वे मराठी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थे। मुंबईचा फौजदार (1984) और कलात नकलत (1990) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने हाल की कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया, जिनमें हिंदी पीरियड ड्रामा, पानीपत (2019) भी शामिल है। उनके बेटे गशमीर महाजनी भी एक अभिनेता हैं।

 

Web Title: Famous Marathi actor Ravindra Mahajani found dead in his rented flat in Pune

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे