लाइव न्यूज़ :

मशहूर बंगाली अभिनेता स्वरूप दत्ता का निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक

By भाषा | Updated: July 17, 2019 16:48 IST

 मशहूर बंगाली अभिनेता स्वरूप दत्ता का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

Open in App

 मशहूर बंगाली अभिनेता स्वरूप दत्ता का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि आघात के लक्षणों के बाद उन्हें शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज सुबह छह बजकर 10 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली।

उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उनके मस्तिष्क में खून के थक्के पाए थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। उन्हें कुछ समय से उम्र संबंधी परेशानियां थीं। दत्ता के परिवार में पत्नी और बेटा शरन दत्ता है।

शरन भी अभिनेता है। दत्ता ने 1968 में तपन सिन्हा की फिल्म ‘अपनजान’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘‘ ‘अपनजान’ में उनके अद्वितीय अभिनय ने दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ी। उनके निधन से फिल्म जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है।’’ ‘सगीना महतो’, ‘हारमोनियम’, ‘पिता पुत्र’, ‘मा ओ मेया’ में भी उनके अभिनय को काफी सराहा गया। 

टॅग्स :ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस