मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन, भायखला के कब्रिस्तान में दफनायी गयीं
By भाषा | Updated: March 26, 2020 17:42 IST2020-03-26T17:42:03+5:302020-03-26T17:42:03+5:30
निम्मी जी के करीबी रिश्तेदारों ने शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में दफनाया।'' उनका असली नाम नवाब बानो था और निम्मी नाम फिल्मकार राज कपूर ने दिया था

मशहूर अभिनेत्री निम्मी का निधन, भायखला के कब्रिस्तान में दफनायी गयीं
‘‘आन’’,‘‘ बरसात’’और ‘‘दीदार’’ जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी 1950 और 60 के दशक की मशहूर अभिनेत्री निम्मी का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। निम्मी का बृहस्पतिवार को मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया।
उनके परिवार के लोगों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अभिनेत्री को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उपनगरीय जुहू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कल शाम को मृत्यु हुई। निम्मी को भायखला के रहमताबाद कब्रिस्तान में दफनाया गया।
परिवार के लागों ने बताया, '' निम्मी जी के करीबी रिश्तेदारों ने शाम करीब चार बजे कब्रिस्तान में दफनाया।'' उनका असली नाम नवाब बानो था और निम्मी नाम फिल्मकार राज कपूर ने दिया था जिन्होंने अपनी फिल्म ‘अंदाज’ के सेट पर एक शर्मीली किशोरी के रूप में निम्मी को पहली बार देखा था। भा