लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, कहा-वो अपनी आंखो से कर रहा था मेरा रेप

By मेघना वर्मा | Updated: July 6, 2019 15:15 IST

सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता के इस ट्वीट को लेकर लगातार उनके फैंस उनसे जानकारी ले रहे हैं। कितनों ने रोहित विज की आलोचना की है तो कितने ही ईशा से इस मामले पर पुलिसिया कारवाई करने की मांग क रहे हैं।

Open in App

ईशा गुप्ता इन दिनों अनुपम खेर की फिल्म वडे जस्टिस डिलीवर्ड से चर्चा में हैं। वहीं अनुपम खेर के साथ अपनी इस फिल्म की सक्सेज पार्टी करने एक्ट्रेस बाहर गईं थीं। जहां उन्होंने होटल के मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लागाय है। सिर्फ यही नहीं ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपने साथ हुई इस घटना को बयां भी किया है। 

दरअसल ईशा गुप्ता को होटल के व्यवसायी रोहित विग पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने अपना दर्द शेयर किया है। साथ ही इस घटना को बताया है। ईशा ने कहा कि रोहित का घूरना उन्हें रेप करने जैसा अनुभव दे रहा था।

ईशा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर देश में मेरे जैसी महिला ही सुरक्षित नहीं महसूस करती है तो बाकी लड़कियां क्या महसूस करती होंगी। यहां तक कि मेरे साथ दो सिक्यॉरिटी गार्ड भी थे लेकिन मैंने ऐसा महसूस किया जैसे मेरा रेप किया गया हो। रोहित विग तुम एक सूअर हो...वह इस गंदगी का ही हकदार है।'

ईशा के इस एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसी के बाद ईशा ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'रोहित विग जैसे व्यक्ति के कारण ही लड़कियां खुद को सेफ नहीं महसूस करतीं। तुम अपनी आंखों के साथ मेरे आसपास मौजूद थे और तुम्हारा घुरना ही काफी था।'

 

 

 

 

 

सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता के इस ट्वीट को लेकर लगातार उनके फैंस उनसे जानकारी ले रहे हैं। कितनों ने रोहित विज की आलोचना की है तो कितने ही ईशा से इस मामले पर पुलिसिया कारवाई करने की मांग क रहे हैं।

ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है। जिसमें लिखा था, 'कुछ लोग बेहद असभ्य होते हैं लगता है वो कभी नहीं सीखेंगे कि अनजान लोगों से कैसे सलूक करना चाहिए।' ईशा ने लिखा, 'ये आदमी आंखो से मेरा रेप कर रहा था, शुक्र है मेरे सिक्योरिटी गार्ड मेरे साथ थे।' ईशा से बदसलूकी करने वाला आदमी गोवा में एक होटल का मालिक बताया जा रहा है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच