लाइव न्यूज़ :

नवरात्रि पर एरोज नाउ ने शेयर किया विवादित पोस्ट, ट्रोल होने के बाद यूं मांगी माफी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 22, 2020 12:35 IST

सोशल मीडिया पर एरोज नाऊ ने नवरात्रि के मौके पर कुछ विवादित पोस्ट किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर बायकॉट करने की मांग की जा रही थी। अब एरोज नाऊ ने माफी मांगी है।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि पर Eros Now ने विवादित ट्वीट किए थे।सोशल मीडिया पर इसके बाद Boycott Eros Now ट्रेंड कर रहा है।

म्यूजिक कंपनी एरोज नाऊ आज सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एरोज ने एक ऐसा पोस्ट डाला जिसके बाद वह जमकर ट्रोल हो रहा है।एरोज नाऊ ने नवरात्रि पर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की फोटो पोस्ट कर बधाई दी थी। इसके बाद से ही यूजर्स कह रहे हैं कि इसके जरिए हिंदू धर्म के त्योहारों का मजाक बना रहे हैं। अब म्यूजिक कंपनी ने विवाद बढ़ने पर माफी मांगी है। 

Eros Now सोशल मीडिया में बयान जारी कर लिखा- 'हम एरोज सभी संस्कृति का बराबर से ही प्यार और सम्मान करते हैं। हमारी किसी की भी भावनाओं को आहत करने की मंशा नहीं थी।'

बयान में आगे कहा, 'हमने पोस्ट को डिलीट कर दिया है और हम माफी मांगते हैं अगर हमने किसी की भावनाओं को आहत किया है।' सोशल मीडिया पर #BoycottErosNow ट्रेंड कर रहा था। 

सोशल मीडिया पर एरोज नाऊ के खिलाफ यूजर्स अपनी भड़ास निकाली है।  मोनिका नाम की वेरिफाइड यूजर ने लिखा, 'ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एरोज नाऊ के हिंदूफोबिक ट्विट का एक छोटे सा नमूना है।'

कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर Eros Now पर निशाना साधा है। कंगना ने लिखा, 'हमें सिनेमा को बतौर थिएटर के अनुभव को देखने वाले समुदाय के रूप में संरक्षित करना चाहिए था। ये बहुत मुश्किल है कि एक बड़ी ऑडियंस को आकर्षित करना बजाए इसके कि कंटेंट को सेक्सुलाइज करना ताकि लोग अकेले में देखें। कला का डिजिटाइजेशन इसी बड़े संकट से गुजर रहा है। शर्म आनी चाहिए।'  

सोशल मीडिया पर एरोज नाऊ के खिलाफ यूजर्स अपनी भड़ास निकाली है।  मोनिका नाम की वेरिफाइड यूजर ने लिखा, 'ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एरोज नाऊ के हिंदूफोबिक ट्विट का एक छोटे सा नमूना है।'

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच