लाइव न्यूज़ :

इस वजह से बढ़ाई गई ‘फुकरे 3’ की शूटिंग की समयसीमा, ऋचा चड्ढा ने दी जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: September 21, 2021 14:50 IST

इस सीरिज की फिल्म में स्थानीय गैंगस्टर भोली पंजाबन का किरदार अदा कर रहीं चड्ढा ने बताया कि इस साल के अंत में या फिर 2022 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देहास्य फिल्म ‘फुकरे 3’ की शूटिंग की समयसीमा आगे बढ़ गई हैफिल्म के कई ऐसे दृश्यों की शूटिंग होनी थी, जिनमें भीड़ की जरूरत थीइस साल के अंत में या फिर 2022 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है

मुंबईः अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने कहा कि उनकी हास्य फिल्म ‘फुकरे 3’ की शूटिंग की समयसीमा आगे बढ़ गई क्योंकि फिल्म के कई ऐसे दृश्यों की शूटिंग होनी थी, जिनमें भीड़ की जरूरत थी। मृगदीप सिंह लाम्बा के निर्देशन में बन रही दिल्ली की पृष्ठभूमि वाली इस फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में ही शुरू होनी थी लेकिन कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर महाराष्ट्र में लॉकडाउन लागू होने से इसे रोकना पड़ा। ‘फुकरे 3’ का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ कर रही है।

इस सीरिज की फिल्म में स्थानीय गैंगस्टर भोली पंजाबन का किरदार अदा कर रहीं चड्ढा ने बताया कि इस साल के अंत में या फिर 2022 की शुरुआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। चड्ढा ने एक साक्षात्कार में बताया कि एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ एक तरह की राहत और आराम की बात रही है इसलिए कभी भी साथ काम किया जा सकता है। वह इस टीम को काफी पसंद करती हैं।

ऋचा चड्ढा, एक्सेल की अमेजन प्राइम वीडियो की वेबसीरिज ‘इनसाइड एज’ में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म सीरिज में चार दोस्तों अली फजल, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और मनजोत सिंह की कहानी है जो आसानी से पैसा कमाने के लिए साथ आते हैं। 

टॅग्स :ऋचा चड्ढाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच