अगर ये कॉल ना आता तो पूजा शर्मा की जगह कोई और होती महाभारत की द्रोपदी, जन्मदिन पर जानिए उनके द्रोपदी बनने का दिलचस्प किस्सा

By वैशाली कुमारी | Updated: December 7, 2021 16:56 IST2021-12-07T16:50:37+5:302021-12-07T16:56:10+5:30

पूजा एक भारतीय अभिनेत्री व माॅडल हैं जिन्हें टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक महाभारत से काफी प्रसिद्धि मिली। पूजा शर्मा आज अपना 32 वाँ जन्मदिन मना रही है ऐसे में चलिए जानते हैं पूजा का सिनेमाई करियर।

Draupadi of Mahabharata Know the interesting story of Pooja Sharma becoming Draupadi | अगर ये कॉल ना आता तो पूजा शर्मा की जगह कोई और होती महाभारत की द्रोपदी, जन्मदिन पर जानिए उनके द्रोपदी बनने का दिलचस्प किस्सा

अगर ये कॉल ना आता तो पूजा शर्मा की जगह कोई और होती महाभारत की द्रोपदी, जन्मदिन पर जानिए उनके द्रोपदी बनने का दिलचस्प किस्सा

Highlightsपूजा शर्मा को बचपन से ही अभिनय में बहुत रूचि थीपूजा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत “तेरी मेरी लव स्टोरी” शो से शुरू की थी

पूजा शर्मा को लोग उनके द्रोपदी के किरदार के लिए जानते हैं,उन्होंने पौराणिक धारावाहिक महाभारत में अपने किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। पूजा एक भारतीय अभिनेत्री व माॅडल हैं जिन्हें टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक महाभारत से काफी प्रसिद्धि मिली। पूजा शर्मा आज अपना 32 वाँ जन्मदिन मना रही है ऐसे में चलिए जानते हैं पूजा का सिनेमाई करियर। साथ में जानेंगे उनके द्रोपदी बनने का दिलचस्प किस्सा।

पूजा शर्मा का जन्म 12 जुलाई 1989 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली से ही की, उसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया।

पूजा शर्मा को बचपन से ही अभिनय में बहुत रूचि थी।  पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने माॅडलिंग की ओर कदम बढ़ाए। पूजा शर्मा को उनके करियर में आगे बढ़ने के लिए उनके परिवार व मित्रों ने बहुत सहयोग किया। पूजा शर्मा हमेशा कहती हैं कि उनके करियर को आगे बढ़ाने में उनके दोस्तों ने बहुत साथ दिया और हर कदम पर प्रेरणा दी।

पूजा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत “तेरी मेरी लव स्टोरी” शो से शुरू की थी। इसके बाद पूजा शर्मा को “महाभारत” शो पर ऑडिशन देने के लिए बुलाया गया। उनके द्रोपदी बनने का भी बड़ा दिलचस्प किस्सा है, दरअसल पूजा अपने पहले बुलावे पर ऑडिशन देने नहीं गयी। लेकिन वहां से फोन आया की आपको ऑडिशन देना ही है। पूजा ने जैसे तैसे वो ऑडिशन दिया, पूजा इसके बारे में क्लियर नहीं थीं, उन्हें लगा उनका सिलेक्शन नहीं हो पाएगा। परंतु उनका सिलेक्शन हो गया अतः उन्हें द्रौपदी की भूमिका निभाने को कहा गया। 

इस शो से पूजा शर्मा को द्रौपदी के किरदार से बहुत लोकप्रियता हासिल हुई। इसमें द्रौपदी के किरदार को बहुत पसंद किया गया। इसके बाद से पूजा शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पूजा शर्मा आगे बढ़ते गई। पूजा शर्मा ने इसके बाद एक और धारावाहिक “महाकाली- अंत की आरंभ” शो में महाकाली की भूमिका निभाई। देखते ही देखते उन्होंने पार्वती, लक्ष्मी जैसे कई और पौराणिक धारावाहिकों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। आज पूजा एक सफल अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान रखती हैं।

Web Title: Draupadi of Mahabharata Know the interesting story of Pooja Sharma becoming Draupadi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे