Dostana 2: क्या भाई-बहन का रोल निभाएंगे कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर? जानिए पूरी डीटेल
By मेघना वर्मा | Updated: July 6, 2019 19:13 IST2019-07-06T19:13:41+5:302019-07-06T19:13:41+5:30
अभिषेक बच्चन, जॉन एब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दोस्ताना का ये सीक्वेल फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि दोस्ताना 2 के लिए अभी तीसरे सूटेबल बॉय की तलाश जारी है।

Dostana 2: क्या भाई-बहन का रोल निभाएंगे कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर? जानिए पूरी डीटेल
कुछ ही दिनों पहले करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोस्ताना 2 फिल्म को अनाउंस किया था। साथ ही इस चीज की भी अनाउंसमेंट की गई थी कि फिल्म में पहली बार जाह्नवी कपूर और कार्तिक आर्यन एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। लोग इस खबर से खासा खुश भी थे। मगर अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में कार्तिक और जाह्नवी भाई-बहन के किरदार में दिखाई दे सकते हैं।
टीवी टुडे की रिपोर्ट के अनुसार एक इंटरटेनमेंट पोर्टल ने सोर्स के हवाले से ये जानकारी दी है कि इस दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी भाई-बहन का किरदार निभाएंगे जो एक ही आदमी से प्यार कर बैठते हैं। अगर ऐसा रहा तो धर्मा प्रोडक्शन की इस फिल्म में इस बार जबरजस्त ट्वीस्ट देखने को मिलेगा।
सोर्स ने जानकारी दी है कि, 'कार्तिक और जाह्नवी एक दूसरे के लिए पेयर नहीं किये गये हैं बल्कि वो फिल्म में भाई-बहन बने हैं। ये कुछ अलग तरीके के फिल्म हैं जिसमें भाई और बहन के बीच प्यार को दिखाया जाएगा। वहीं तीसरे को सूटेबल बॉय बताया जा रहा है। कार्तिक र जाह्नवी दोनों को इस सूटेबल बॉय से प्यार हो जाएगा।'
बता दें अभिषेक बच्चन, जॉन एब्राहम और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दोस्ताना का ये सीक्वेल फिल्म होगी। बताया जा रहा है कि दोस्ताना 2 के लिए अभी तीसरे सूटेबल बॉय की तलाश जारी है। खबर तो ये भी है कि इस फिल्म से किसी नए चेहरे को सामने लाया जा सकता है।