दूरदर्शन से फिर हुई बड़ी गलती, रामायण का एपिसोड रिपीट होने पर भड़के फैंस का फूटा गुस्सा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 18, 2020 10:17 IST2020-04-18T10:17:12+5:302020-04-18T10:17:12+5:30

रामयाण को सालों बाद भी लोग उसी उत्साह के साथ देख रहे हैं। ऐसे में चैनल की लापरवाही फैंस को नागवार गुजर रही है और लोग लगातार इसके प्लानिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

doordarshan to re telecast ramayana episode fans angry reaction | दूरदर्शन से फिर हुई बड़ी गलती, रामायण का एपिसोड रिपीट होने पर भड़के फैंस का फूटा गुस्सा

फाइल फोटो

Highlightsलोगों की जबरदस्त मांग के बाद 28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है।सीरियल में राम-सीता के रोल में अरुण गोविल और दीपिका चिखलाखिया नजर आए थे।

लोगों की जबरदस्त मांग के बाद 28 मार्च से एक बार फिर से रामायण का प्रसारण शुरु हो गया है। रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। सीरियल में राम-सीता के रोल में अरुण गोविल और दीपिका चिखलाखिया नजर आए थे।

1987 ने प्रसारित हुई रामायण को एक बार फिर से देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण अहम थे, लेकिन रामायण भरत के बिना अधूरी है।टीआरपी में इस सीरियल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की गद्दी पा ली। सीरियल अब अपने अंतिम पड़ाव में है लेकिन दर्शकों का उत्साह कम नहीं हो रहा। 

शुक्रवार की रात एक बार फिर रामायण का रिपीट टेलीकास्ट देखकर दर्शक निराश हो गए। दरअसल शुक्रवार सुबह के दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम और रावण के बीच युद्धा हुआ। युद्ध भूमि में रावण विजय रथ लेकर पहुंचता है इसके बाद खुद देवराज इंद्र राम जी के लिए दिव्य रथ भेजते हैं।

इंद्र ये रथ इसलिए भेजते हैं ताकि राम जी रावण से बारबार में युद्ध कर सकें। लेकिन शुक्रनार की शाम को फिर से यही एपिसोड रिपीट कर दिया गया जिससे फैंस खासा निराश हो गए। इतना ही नहीं, जिसके बाद लोगों ने ट्विटर पर दूरदर्शन को घेरना शुरू कर दिया। किसी ने चैनल पर धोखा देने का आरोप लगाया तो किसी ने रिपीट एपिसोड ना दिखाने की मांग की। 



हालांकि इन सबके बीच प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने कुछ ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा कि रामायण में युद्ध कांड एपिसोड में दर्शकों की ज्यादा रुचि देखते हुए अगले दो दिन तक रिपीट एपिसोड दिखाए जाएंगे। शनिवार सुबह और रात के नौ बजे रामायण के युद्ध कांड के बचे हुए एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे, ताकि उत्तरकांड की शुरुआत से पहले मुख्य स्टोरीलाइन का समापन हो सके।

Web Title: doordarshan to re telecast ramayana episode fans angry reaction

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे